एक्सप्लोरर

Ghosi bypoll: दारा सिंह चौहान घोसी सीट से उपचुनाव के उम्मीदवार घोषित, बीजेपी आलाकमान ने लगाई मुहर

Ghosi bypoll: दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव 2022 में घोसी सीट से चुनाव जीते थे. अब इस बार बीजेपी ने दारा सिंह पर ही दांव लगाया है.

Ghosi bypoll: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने यहां से दारा सिंह चौहान को टिकट दिया है. दारा सिंह चौहान समाजावादी पार्टी छोड़कर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. वहीं अब बीजेपी आलाकमान ने घोसी सीट के लिए उन पर भरोसा जताया है.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी, जिसमें सीएम योगी के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल हुए. इस बैठक में नाम पर फैसला लिया गया और दारा सिंह को घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था.

5 सितंबर को होगा मतदान
दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव 2022 में घोसी सीट से चुनाव जीते थे, इन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी को शिकस्त दी थी. अब इस बार बीजेपी ने दारा सिंह पर ही दांव लगाया है. बता दें कि राज्य में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. 5 सितंबर को मतदान होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

बसपा के साथ शुरू किया था सियासी सफर
बीएसपी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले दारा सिंह चौहान, समाजवादी पार्टी में ज्यादा दिन नहीं टिक सके. बीएसपी ने पहली बार साल 1996 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था. दारा सिंह साल 2000 में एक बार फिर से बीएसपी के द्वारा राज्यसभा सदस्य बनाए गए थे. 12वीं तक की औपचारिक पढ़ाई करने वाले दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक रूझान के कारण बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद बीएसपी ने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद बनाया था.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: बीजेपी और सपा दोनों के लिए जयंत चौधरी मजबूरी या जरूरी? क्या कहते हैं सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget