एक्सप्लोरर

गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया 'निरहुआ हिंदुस्तानी' चोर, सुधीर बिंद को भी दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर के कई क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं और इसको लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी. इसी क्रम में आज पुलिस ने एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

UP News: गाजीपुर पुलिस ने आज अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर निरहुआ हिंदुस्तानी और सुधीर बिंद सदर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और जिले के विभिन्न हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. शहर के कई क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनायें बढ़ रहीं थीं और इसको लेकर पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही थी. इनकी गिरफ्तारी से अब चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने का दावा एसपी कर रहे हैं.

गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. चोरी का एक लैपटॉप,चार्जर,सोने की चेन,एक मोबाइल फोन और एलईडी टीवी पुलिस ने बरामद किया है. सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पास से इन दोनों चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर निरहुआ हिंदुस्तानी और सुधीर बिंद सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर और सकरा गांव के रहने वाले हैं.

15 दिन के अंदर कई चोरियां 

एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिछले पंद्रह दिनों के अंदर सदर कोतवाली क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हुई थी. इन घटनाओं की वजह से पुलिस लगातार चोरों की तलाश में थी और आज मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने स्वाट-सर्विलांस टीम की मदद से इनको गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में आए कई और नाम

इनके पास से चोरी के कई सामान बरामद किये गये हैं. इनके पकड़े जाने से चोरी की कई घटनाओं का अनावरण हुआ है और इससे चोरी की घटनाओं पर अब अंकुश भी लगेगा. इनसे पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आये हैं और उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी.

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर गाजीपुर पुलिस पूछताछ में जुट गई, जिससे गिरोह में शामिल बाकी लोगों का भी नाम सामने आ जाए और पुलिस इस प्लान में कामयाब हो गई. पूछताछ में पुलिस को कुछ और लोगों के नाम के बारे में जानकारी मिली है. जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है और पुलिस का कहना है कि बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी बहुत जल्दी की जाएगी. 

(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'मोहब्बत में दिया धोखा तो प्रेमिका की काट डाली गर्दन', कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Medicine Storage In Monsoon: बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
Embed widget