एक्सप्लोरर

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब दो रिश्तेदारों की ‘अवैध जमीन’ कुर्क

Mukhtar Ansari News: गाजीपुर प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के दो रिश्तेदारों के नाम जिले में दर्ज पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की जमीन कुर्क कर ली.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर(Gazipur) जिला प्रशासन ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी(Mukhtar Ansari) के दो रिश्तेदारों के नाम जिले  में दर्ज पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की जमीन बुधवार को कुर्क कर ली.

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि गाजीपुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत ‘आईएस-191’ गैंग के मुखिया मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद(Anwar Shahzad) और शरजील रजा(Sharjeel Raza) के नाम ‘अवैध’ रूप से दर्ज गाजीपुर के मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि के कुर्की के आदेश जारी किए थे.

पांच करोड़ 10 लाख संपत्ति जप्त

उन्होंने बताया कि इसी के अनुपालन में बुधवार को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने उस भूमि की कुर्की की कार्रवाई की . उन्होंने बताया कि कुर्क की गई जमीन का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है और उसका बाजार मूल्य लगभग पांच करोड़ 10 लाख रुपये है. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मऊ से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की लगभग 65 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है जबकि उसके गिरोह से सबंधित लगभग 109 करोड़ की ‘अवैध संपत्ति’ का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है.

10 अप्रैल को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 10 अप्रैल को  मुख्तार अंसारी की गाजीपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के महुआ बाग में स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये की जमीन को गिरोहबंद अधिनियम के तहत कुर्क कर लिया गया था. 

गाजीपुर के जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस के अनुरोध पर विचारोपरांत गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत, अंसारी की मां रबिया खातून के नाम दर्ज भूमि कुर्क करने के आदेश जारी किये थे. प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि का क्षेत्रफल 811 वर्ग मीटर है और इसकी बाजार की कीमत लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपये है.

अब तक 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर पुलिस व प्रशासन द्वारा अबतक मुख्तार अंसारी की लगभग 60 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी है और अंसारी के गिरोह से संबंधित लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है.

गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद निवासी कथित बाहुबली मुख्तार अंसारी वर्ष 1996 से 2017 तक मऊ शहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़े. मऊ सीट से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव जीता है.

यह भी पढ़े-

Banda News: बांदा में भाजपा नेता श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव, पति फरार

UP Weather Forecast: यूपी में 'लू' की लहर अभी करेगी परेशान, इन जगहों पर हो सकती है तेज आंधी के साथ बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget