एक्सप्लोरर

CM Yogi के नेम प्लेट वाले फरमान पर अफजाल अंसारी का बयान, बीफ मांस को लेकर पूछा सवाल

Afzal Ansari: गाजीपुर सीट से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार के खाने-पीने की सभी दुकानों पर दुकान मालिकों के नाम लिखने और सीसीटीवी लगाने के आदेश का स्वागत किया है.

Ghazipur News: यूपी की गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने तमाम मुद्दों को लेकर सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 से लेकर दुकानों पर नेम प्लेट लगाने और तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर सवाल उठाए और कहा कि प्रसाद विवाद इसलिए हुआ ताकि घी का ठेका गुजरात चला जाए. 

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार के खाने-पीने की सभी दुकानों पर दुकान मालिकों के नाम लिखने और सीसीटीवी लगाने के आदेश का स्वागत किया और कहा कि बीफ का व्यापार करने वालों का नाम भी उजागर क्यों नहीं किया जाता है. बीफ का व्यापार करने वालों में अधिकतर गुजरात के हैं. जनहित के मुद्दे पर कोई नही बोल रहा है.

अनुच्छेद 370 हटाने पर कही ये बात
अफजाल अंसारी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर कहा कि धारा 370 पूरी तरह से खत्म नही हुई है उसका सिर्फ एक क्लॉज खत्म हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नही दी जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि 2027 में सरकार में परिवर्तन होगा. एनडीए सौ सीटों से नीचे आ जाएगा और  इंडिया अलाइंस की जीत होगी. 

सपा सांसद ने तंज कसा कि जो लोग लोकसभा चुनाव में 428 सीट जिताने की बात कर रहे थे, वोटों की गिनती हुई तो उन्हें सब समझ आ गया. सपा ने 266 विधान सभा सीट पर लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाई थी. 144 पर भाजपा हारी थी. 2027 कि कल्पना कर लीजिये कि परिवर्तन होगा, गठबंधन चुनाव जीतेगा और एनडीए 100 सीट के नीचे रह जाएगा. 
 
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर क्या कहा?
अफजाल अंसारी ने इस दौरान आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मुद्दे पर बात की और कहा कि ये सब गुजराती ठेकेदारों को ठेका दिलाने के लिये प्रचारित किया गया है. प्रसाद घी से बना था, चर्बी से नहीं बना था. ये इसलिए किया गया ताकि सारे ठेके गुजरात चल जाएं. बता दें कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जाँच के दौरान मछली के तेल और पशुओं की चर्बी मिलाए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद इस मुद्दे पर विवाद है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget