एक्सप्लोरर

इंडियन हॉकी टीम के लिए खेलेंगे गाजीपुर के राजकुमार पाल, बेल्जियम के खिलाफ खेला था पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

UP News: गाजीपुर जिले के करमपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पाल का चयन इंडियन हाकी टीम के लिये हुआ है. वे जुलाई माह में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल में वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करमपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पाल का चयन इंडियन हाकी टीम के लिये हुआ है. 2024 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व यही टीम करेगी. 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाकर राजकुमार पाल ने जिले को गौरवान्वित किया है. राजकुमार पाल ने करमपुर के मेघबरन स्टेडियम से खेल की शुरुआत की थी. मेघबरन सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम है और पिछले टोकियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने भी इसी मैदान से अपने करियर की शुरुआत की थी. जीत के बाद ललित यहां पहुचे भी थे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था.
 
मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक अनिकेत सिंह ने बताया कि राजकुमार पाल वर्तमान में बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैम्प में खेल रहे हैं और जुलाई माह में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल में वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. राजकुमार पाल मिडफील्डर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. राजकुमार पिछले 4 सालों से नेशनल टीम का हिस्सा हैं और उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए उनका चयन ओलंपिक के लिये खेलने वाली टीम में किया गया है. राजकुमार ने 2020 में बेल्जियम के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.
 
प्रतिदिन 4 घंटे करते हैं प्रैक्टिस
अनिकेत सिंह ने बताया कि राजकुमार बेहद सामान्य परिवार से आते हैं.राजकुमार के पिता का निधन हो चुका है और गांव में उनकी मां रहती हैं. राजकुमार के दो बड़े भाई भी इसी स्टेडियम में प्रैक्टिस करते थे जिससे राजकुमार को हाकी खेलने की प्रेरणा मिली. राजकुमार के दोनों भाई स्पोर्ट कोटे से सरकारी नौकरी में सेवारत हैं. अनिकेत सिंह ने बताया कि राजकुमार अभी बेंगुलुरू में ट्रेनिंग कैम्प अटेंड कर रहे हैं और रोजाना 4 घण्टे खेल की प्रैक्टिस करते हैं.
 
इसके अलावा एक्सरसाइज और अन्य खेल गतिविधियां भी इन कैम्प में करायी जाती हैं.उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को राजकुमार स्विटरजरलैंड जायेंगे और वहां भी ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे.राजकुमार हालैंड भी जायेंगे जहां वो कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे.इसके बाद वो टीम के साथ पेरिस के लिये रवाना होंगे. अनिकेत ने बताया कि राजकुमार ओलंपिक खेल को लेकर खासे उत्साहित हैं और उनको उम्मीद है कि टीम मेडल जीतेगी.राजकुमार अपने बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तर-प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह का सहयोग मानते हैं.राजकुमार के गांव के लोगों को भी उम्मीद है कि उनका लाल उनके गांव का नाम और रौशन करेगा.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सीएम और ओपी राजभर की मुलाकात के बीच अखिलेश यादव की बड़ी मांग, हो सकता है ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget