एक्सप्लोरर

Ghazipur Flood News: गाजीपुर में गंगा नदी उफान पर, जिले की 5 तहसीलों में बाढ़, प्रशासन अलर्ट

UP Flood News: गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. नदी का पानी जिले के निचले इलाकों में पहुंच गया है. पांच तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं. अभी तक 20 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचा है.

Ghazipur Flood News: गाजीपुर में गंगा नदी उफान पर हैं और जलस्तर खतरा बिंदु 63.105 मीटर से 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. आज गंगा नदी का जलस्तर 63.400 मीटर तक पहुंच गया है. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से जनपद के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है.जिले की 5 तहसीलें जमानिया, सेवराई,सदर,सैदपुर और मुहम्मदाबाद बाढ़ से प्रभावित होती हैं. फिलहाल मुहम्मदाबाद तहसील के रेवतीपुर ब्लाक के कुछ गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है. बाढ़ का पानी गांवों की आबादी तक तो नहीं पहुंचा है लेकिन खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है.

बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आज डीएम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया. डीएम ने बताया कि गंगा नदी अभी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं हैं. अभी 20 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचा है. लेकिन अभी गांवों के भीतर पानी नहीं पहुंचा है. बल्कि गांव के बाहर ही बाढ़ का पानी इकट्ठा है. उन्होंने बताया की गंगा का जलस्तर 1 मीटर और बढ़ा तब जिले में बाढ़ की स्थिति विषम हो जायेगी. बाढ़ से निपटने के लिये 11 बाढ़ आश्रय स्थल बनाए गए हैं और वहां सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है.

जिले में बाढ़ से 400 गांव होते है प्रभावित
बताते चलें जिले में बाढ़ से करीब 400 गांव प्रभावित होते है. जिनमें से 80 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं. 150 से अधिक संवेदनशील श्रेणी में आते हैं. बाढ़ को देखते हुए जिले में प्रशासन ने 160 बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया है. 341 मोटर बोट और नावों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में एक्टिव रखा गया है.नाविकों की बात करें तो 350 से अधिक नाविक और 27 गोताखोर तैनात किये गये हैं. यही नहीं 500 से अधिक आपदा मित्रों को भी सक्रिय किया गया है. वहीं लोगों को नदी के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने को भी कहा गया है.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget