एक्सप्लोरर

Election 2022: भूपेश बघेल का दावा- उत्तराखंड और पंजाब में नहीं आएगी BJP सरकार, यूपी को लेकर कही ये बात

UP Election: यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल गाजीपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार पर गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार समस्या पैदा कर सकती है, उसका समाधान नहीं. यूपी के गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार से बीते पांच चरणों में जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है. आगामी चरणों में भी जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजों की पार्टी नहीं है. वो जो कहती है उसे पूरा करती है.

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

एक जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पांच चरणों में ये तय हो गया है कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार दोबारा नहीं आएगी. पंजाब में बीजेपी कभी थी ही नहीं. वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने धर्म और जाति के आधार पर चुनाव की कोशिश की लेकिन जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है.

UP Election 2022: छठा चरण बना बेहद खास, CM योगी, अजय लल्लू और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत मैदान में हर पार्टी के दिग्गज नेता

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाए आरोप

उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बेलगाम है. किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है. सवाल किसानों, युवाओं और गृहणियों का है लेकिन बुलडोजर नाथ को बुलडोजर चलाने से फुर्सत नहीं है. दूसरी पार्टियां धर्म और जाति के आधार पर वोट मांग रही है. जबकि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है.

उन्होने कहा कि कांग्रेस का मुख्य मुद्दा है किसानों को दाम मिले, बेरोजगारों को काम मिले और महिलाओं को सम्मान मिले. प्रधानमंत्री ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी लेकिन आय आधी हो गयी. कालाधन वापसी की बात की थी, कहां है कालधन पता नहीं. 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाले थे. लॉकडाउन में जिनके पास नौकरी थी वो भी छूट गई.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार केवल समस्या पैदा कर सकती है समस्या का समाधान नहीं. महंगाई को रोकना है. नौजवानों को रोजगार चाहिए, किसानों को दाम चाहिए तो बीजेपी को हराना होगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सोनभद्र में पीएम मोदी की रैली, जानें यूक्रेन से भारतीयों की निकासी पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget