एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गले में राइफल लटकाकर बीच सड़क पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल हुआ तो...

Ghaziabad Viral Video: इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फॉर्च्यूनर राजा चौधरी की है. वह कविनगर थाना के चिरंजीव विहार का रहने वाला है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) रील बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. हाल ही में दो और नए वीडियो सामने आए हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक फॉर्च्यूनर में 6 युवक बैठे हैं. गाड़ी को चलाने वाला शख्स पहले अंदर ही राइफल में गोली भरता है. इसके बाद कार के शीशे से राइफल बाहर निकाल कर हवाई फायरिंग करता है. इसके बाद वह एलिवेटेड रोड पर गाड़ी खड़ी करता है, फिर सभी युवक सड़क पर शराब पीते हैं. 

वीडियो हो रहा है वायरल
इसके बाद सभी हरियाणवी गाना 'मैं तेरे इश्क में भूल गया संसार' पर डांस करते हैं. इस दौरान एक युवक गले में दो राइफल टांग कर डांस करता है. इसके अलावा 2 युवकों के हाथ में शराब से भरे डिस्पोजल ग्लास नजर आ रहे हैं. दो के हाथ में लाइसेंसी बंदूक है. बाकी दो युवक वीडियो बना रहे हैं. पहली नजर में ये दोनों बंदूकधारी प्राइवेट सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं युवकों में से किसी ने वीडियो वायरल किया है.

केस दर्ज कर जांच जारी
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के गाड़ी की पहचान कर ली है. इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला है कि फॉर्च्यूनर राजा चौधरी की है. वह कविनगर थाना के चिरंजीव विहार का रहने वाला है. राजा चौधरी और उसके साथियों पर इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके पहले भी एलिवेटेड रोड पर इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं. यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं.

Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधु भी पुरुषों की तरह वस्त्र नहीं पहनती? बेहद कठिन होती है तपस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget