एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: इमारत का लेंटर ढहने के मामले में केस दर्ज, सुपरवाइजर सस्पेंड, इनपर भी गिरेगी गाज

UP News: गाजियाबाद हादसा मामले में सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह और कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश शर्मा के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है.

Uttar Pradesh News: यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पुलिस ने रविवार को लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर ढहने के संबंध में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस (Ghaziabad Police) ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि भूखंड के मालिक मदन लाल शर्मा, राजनगर कालोनी निवासी आकाश शर्मा और इनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कार्यकारी अभियंता मानवेंद्र सिंह ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि नक्शा मंजूर कराए बगैर भवन का निर्माण किया जा रहा था और सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया.

किया जा सकता है निलंबित
सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) रजनीश उपाध्याय ने सोमवार को कहा कि निर्माणाधीन भवन का लेंटर ढहने से भूखंड स्वामी मदन लाल शर्मा के सिर पर चोट आई और उसे इलाज के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीडीए ने लोनी इलाके में तैनात दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है. सुपरवाइजर फूलचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह और कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश शर्मा के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है.

2 की हुई थी मौत, 11 घायल
जिलाधिकारी और जीडीए उपाध्यक्ष आर.के. सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने कार्यकारी अभियंता सिंह को पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे पूछा गया है कि बगैर नक्शा पास कराए कैसे अवैध निर्माण चल रहा था. उल्लेखनीय है कि इस हादसे में एक ठेकेदार समेत दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 11 लोग घायल हुए. मृतकों की पहचान समीर अहमद (40) और राजेश (30) के रूप में की गई है.

UP Budget 2023 Live: विधानसभा अध्यक्ष से चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव ने की मुलाकात, आज सत्र का दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget