एक्सप्लोरर

ब्लैकमेलिंग से परेशान नाबालिग छात्रा छत से कूदी, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

UP News: गाजियाबाद में एक नाबालिग छात्रा ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता के पिता ने थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Ghazibad News: गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने जान देने की कोशिश की है. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

आरोप है की स्कूल जाते समय छात्रा के फोटो खींचे गए और उसके बाद AI से उनको एडिट करके विशेष समुदाय का लड़का छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगाई गई है.

छात्रा ने फोटो को गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी की उम्र 17 वर्ष है और वह कुछ दिनों से बेहद डरी और सहमी थी. लगातार पूछताछ पर भी लड़की कुछ बता नहीं रही थी. इसी दौरान एक दिन पीड़िता ने अपने भाई को बताया कि विशेष समुदाय के एक लड़के ने गली में आते-जाते उसके फोटो खींच लिए हैं. उसके बाद AI  के माध्यम से उन फोटो को एडिट कर लिया है. 

पीड़िता ने आगे बताया, घर से निकलते ही विशेष समुदाय का लड़का लड़की को धमकी देता था कि वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा. इसके लिए वह ब्लैकमेल करके होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दे रहा था. अपने भाई को यह बात बताने के बाद छात्रा ने तुरंत छत से कूद कर जान देने की कोशिश की. इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
छात्रा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है की आरोपी युवक का पिता कोसम अस्पताल आया और उसने धमकी दी कि अगर इस घटना की जानकारी पुलिस या किसी और को भी दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे.

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक उसके पिता और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सभी लोग अभी फरार हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन के बीच सपा नेता ने PAK को दी हिदायत, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget