एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गलत बिल पर बहस मारपीट में बदली, रेस्तरां मालिक ने ग्राहक को घर जाकर उतारा मौत के घाट

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेस्तरां में मारपीट की घटना सामने आई है. एक घटना में ग्राहक ने रेस्तरां मालिक पर हमला कर दिया तो दूसरे में रेस्तरां संचालक ने ग्राहक की हत्या कर दी.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के शास्त्री नगर इलाके में बुधवार देर रात एक रेस्तरां संचालक के साथ मारपीट और पत्थरबाजी (Stone Pelting) का मामला सामने आया है. आरोप है कि रेस्तरां पहुंचे चार युवकों ने खाना न मिलने पर खुद को पुलिसकर्मी बता कर पहले तो संचालक के साथ मारपीट की, फिर हथियार के बल पर उनका अपहरण (Kidnapping) करने की कोशिश की. नाकामयाब होने पर रेस्तरां पर पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो गए. वहीं, मोदीनगर में भी एक रेस्तरां में बिल को लेकर लड़ाई हुई और ग्राहक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

पहली घटना बुधवार  रात तकरीबन पौने 11 बजे बजे की है जब चार युवक शास्त्री नगर के मदन स्वीट्स नाम के रेस्तरां पहुंचे. जहां सभी ने खाना मांगा. चूंकि रेस्तरां का किचन बंद हो चुका था और उसके सारे स्टाफ जा चुके थे, इसलिए रेस्तरां के कर्मियों ने उन्हें खाना देने में असमर्थता जाहिर की. जिस पर वे उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. शोर-शराबा सुन कर रेस्तरां के अंदर मौजूद संचालक यशवीर यादव काउंटर की तरफ आए, जिनके साथ भी युवकों ने मारपीट की और काउंटर को तोड़ दिया. जिसके बाद वे हथियार के बल पर सड़क के सामने दूसरी तरफ खड़ी गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रेस्तरां के स्टाफ और आसपास मौजूद ने उन्हें उनके चंगुल से छुड़ा लिया. जिस पर भागते समय उन्होंने रेस्तरां पर पत्थर बरसाए और फिर वहां से फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों चेहरे
पीड़ित रेस्तरां संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए धौंस दी और खाना नहीं मिलने पर उनके साथ मारपीट कर रेस्तरां में तोड़-फोड़ किया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित रेस्तरां संचालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. 

गलत बिल पर शुरू हुई लड़ाई
दूसरी घटना मोदीनगर के एक मामले में खाने के बिल को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में होटल संचालक ने एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृत युवक की पहचात बसारत के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मुरादनगर थाना इलाके के गांव नेकपुर के दिलशाद पत्नी शमा और बेटे चांद, बसारत और रुकतार के साथ रहता है. दिलशाद, चांद और बसारत तीनों कामगार हैं. गुरुवार रात को चांद रावली कलां स्थित शहजाद के होटल पर खाना खाने के लिए गया था. खाने के बाद आए बिल को अनुचित देख कर चांद ने अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाया. जिसे लेकर चांद और होटल संचालक शहजाद के बीच विवाद शुरू हो गया.

घर तक पहुंच कर किया तोड़फोड़
इस हंगामे के बीच शहजाद का भाई आसिफ और दो अन्य भी वहां पहुंच गए और चारों मिल कर चांद की पिटाई करने लगे. जान बचाने के लिए चांद वहां से भागा और अपने घर नेकपुर आ गया. लेकिन चारों उसका पीछा करते हुए चाकू लेकर उसके घर भी पहुंच गए. उंसके घर का दरवाजा तोड़कर वे अंदर गए और तोड़‌फोड़ करने लगे और चांद पर चाकू से वार किया. जिस पर बसारत बीच-बचाव करने लगा, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गया. ज्यादा खून बहने के कारण बसारत अचेत हो कर गिर पड़ा. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. 

होटल संचालक और उसका साथी गिरफ्तार
बसारत के परिजन उसे मुरादनगर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे गाजियाबाद रेफर किया गया. लेकिन इससे पहले की बसारत को गाजियाबाद अस्पताल तक ले जाया जाता, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर होटल संचालक शहजाद और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- UP News: बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड के खिलाफ रेप के मामले में कोर्ट में बहस पूरी, 12 दिसंबर को आएगा फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget