एक्सप्लोरर

Ghaziabad: थाने के बाहर मर्डर, मुख्य आरोपी मोंटी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पहले से दर्ज कई केस

UP News: गाजियाबाद में रवि शर्मा हत्याकांड के आरोपी मोंटी चौधरी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया. मौके से अवैध हथियार और बाइक बरामद हुई.

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के मुरादनगर में थाने के बाहर रवि शर्मा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी मोंटी चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गाजियाबाद के मिल्क रावली गांव में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मृतक रवि शर्मा और मोंटी चौधरी और अजय के साथ उसकी कहा सुनी हो गई. 

हालांकि इस कहासुनी के बाद आरोपी मोंटी चौधरी ने मृतक रवि शर्मा के घर पर फायरिंग की. जब इस पूरी घटना को लेकर मृतक रवि शर्मा अपने परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पर शिकायत दर्ज करने पहुंचा, तो आरोपियों ने मुरादनगर थाने के बाहर रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जहां पर अस्पताल ले जाते समय रवि शर्मा की मौत हो गई.

पुलिस की टीम पर आरोपी ने की फायरिंग 

गाजियाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में वांटेड और 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोंटी चौधरी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला भी किया गया, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करनी पड़ी. घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली रोड की है, जहां पुलिस लगातार अपराध की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी.

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर खिमावती सुराना लिंक मार्ग की ओर तेजी से मुड़ गया. पुलिस ने पीछा किया और रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करता रहा. जल्दबाजी में उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ा. पुलिस जब उसे पकड़ने बढ़ी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी.

आरोपी पर दर्ज है गम्भीर मामला 

अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई. पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया.  पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल 2 खोखा कारतूस, 3 जिंदा कारतूस और चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक मोंटी चौधरी हत्या जैसे संगीन अपराध में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर POSCO के तहत भी मामला दर्ज है. हालांकि इस मामले में दूसरे आरोपी अजय कुमार को भी पकड़ने की लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये की घोषणा की है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया है.

जो अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर आरोपी की तलाश कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget