एक्सप्लोरर

नहर में कूदी लड़की को बचाने के चक्कर में पुलिसकर्मी की डूबने से मौत, अब उठ रहे ये सवाल

UP News: यूपी गाजियाबाद में नहर में कूदी लड़की को बचाने के लिए 2 पुलिसकर्मी भी नहर में कूदे, लेकिन 2 पुलिसकर्मी में से एक ही की जान बच पाई. दूसरे पुलिसकर्मी की डूबने से मौत हो गई.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में तांत्रिक के कहने पर एक सास ने अपनी बहू को जेवर चुराने का आरोप लगाया. बहू इससे इतनी आहत हुई कि वह नहर में कूद गई. महिला को नहर में कूदते देख ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक कर्मी भी नहर में कूद गए. इस दौरान महिला और एक ट्रैफिक कर्मी को तो सकुशल बच गए. परंतु रेस्क्यू के बाद जब दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बाहर निकल गया तो उसकी अस्पताल में मौत हो गई.

ऐसे में मृतक पुलिसकर्मी के पिता को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जवान बेटे को अर्थी देने का दुख दुनिया का सबसे बड़ा दुख है. बेटे की बहादुरी ने दुनिया के सामने मिसाल कायम कर पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है.

पुलिसकर्मी अंकित की डूबने से हुई मौत
महिला को बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी अंकित तोमर वैशाली में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहा था. इस दौरान आरती नाम की एक महिला नहर में कूद गई. अंकित तोमर अपने साथी ट्रैफिक कर्मी के साथ महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गया. लेकिन किस्मत देखिए जो महिला मरने के लिए नहर में कूदी थी वह तो सकुशल बाहर निकल आई, दूसरा ट्रैफिक कर्मी भी निकल आया लेकिन करीब 1 घंटे बाद अंकित तोमर जब बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया तो तबतक अंकित की मौत हो चुकी थी.

हम आपको वह कहानी बताते हैं आखिर अंकित की जान क्यों और कैसे गई. आरती नाम की महिला के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले लव मैरिज की थी. आरती के ससुराल से लगातार जेवर चोरी हो रहे थे. आरती के मुताबिक उसकी सास ने किसी तांत्रिक को दिखाया तो तांत्रिक ने बताया कि घर का ही कोई व्यक्ति जेवर चोरी कर रहा है. सास ने इसका आरोप आरती पर लगाया. आरती इससे आहत होकर जान देने के लिए नहर में कूद गई.

मामले में डीसीपी ने क्या बोला? 
चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही आरती ने छलांग लगाई वैसे ही वहां ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक के दोनों पुलिसकर्मी उसकी जान बचाने के लिए कूद गए. चश्मदीदों का दावा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था लेकिन जैसे तैसे एक ट्रैफिक कर्मी तो बच गया, वहीं दूसरे को बचाया नहीं जा सका. हालांकि किसी की भी मौत होना दुखद होता है. लेकिन जिस तरीके से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एंबुलेंस नहीं मिली. यह गाजियाबाद पुलिस और अन्य एजेंसियों पर सवाल उठाने के लिए काफी है.

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, आज थाना कौशांबी में करीब 1 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई. जिसमें ये बताया गया कि एक महिला नहर में कूद गई थी, जिसको बचाने के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने प्रयास किया, इस दौरान महिला को बचाया गया लेकिन एक ट्रैफिक कॉन्सटेबल जिनका नाम अंकित तोमर है, महिला को बचाने के प्रयास के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर बचाव कार्य शुरू किया. उनकी बॉडी रिकवर करके अस्पताल में लाया गया, जहां उनको मृत्यु घोषित कर दिया. इसी क्रम में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 9वीं का छात्र खेलता था 18 घंटे पबजी, अब कमांडो की ड्रेस पहनकर कर रहा है अजीब हरकतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget