एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: दो दिन तक चला फिल्म डायरेक्टर का ड्रामा, एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा जेल

UP News: हरियाणवी फिल्म निर्माता और एक्टर उत्तर कुमार को यूपी पुलिस ने अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया है. एक दलित एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

गाजियाबाद पुलिस ने 2 दिन की आंख मिचौली के बाद आखिरकार हरियाणवी फिल्म धाकड़ छोरे के निर्माता और एक्टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि एक दलित एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने शुरुआत में एक्टर को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन जब एक्ट्रेस ने जब लखनऊ में आत्मदाह की तो मामले की जांच दूसरे पुलिस अधिकारी कराई गई.

एक्टर ने हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस को यह कहकर डराया कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है. जिसके बाद एक्टर को 24 घंटे से ज्यादा बड़े अस्पताल में निगरानी में रखा गया. इस दौरान उत्तर कुमार की पत्नी परिजनों और जानकारों ने पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन भी किया.

अमरोहा से पकड़ा गया एक्टर

जानकारी के मुताबिक, हरियाणवी फिल्म एक्टर और निर्माता उत्तर कुमार को आखिरकार गाजियाबाद की थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर कुमार के अमरोहा से हिरासत में लिए जाने के बाद गिरफ्तारी तक खूब ड्रामा चला. उत्तर कुमार को 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सुबह हिरासत में लिया गया था.

पुलिस को सुनाई जहर खाने की झूठी कहानी

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस दौरान उत्तर कुमार ने पुलिस को यह कह कर डरा दिया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है. पुलिस उत्तर कुमार को आनन फानन में बड़े अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 16 तारीख की दोपहर को तक सारे टेस्ट होने के बाद उत्तर कुमार को थाना शालीमार गार्डन ले जाया गया जहां उसकी गिरफ्तारी की गई.

एक्टर की पत्नी और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

हालांकि इस दौरान उत्तर कुमार की पत्नी और उनके जानकारो ने पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन भी किया. उनका आरोप था की लड़की के आत्मदाह की धमकी से पुलिस डर गई है. पुलिस ने जब भी उत्तर कुमार को बुलाया वह तभी पुलिस के सामने पेश हुए. पुलिस ने उनके मामले में क्लीन चिट देते हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी. लेकिन आत्मदाह की धमकी के बाद दूसरा अधिकारी बदला गया और फिर उनको अमरोहा से उठाया गया.

उत्तर कुमार के पक्ष में प्रदर्शन करने आए लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाली लड़की उनसे 3 करोड़ रुपये मांग रही है. पैसे ना देने पर यह सब किया गया है. वहीं पुलिस ने उत्तर कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने उसको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget