एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 लोगों को किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बच्चा चोरी कर या बच्चों का सौदा कर उन्हें निसंतान मां-बाप को बेचा दिया करता था. मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं. 

गाजियाबाद: लोनी थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो बच्चा चोरी कर या बच्चों का सौदा कर उन्हें निसंतान मां-बाप को बेचा दिया करता था. पुलिस ने इस गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, 3 लोग अभी फरार हैं. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने हाल में ही लोनी इलाके से चोरी किए गए 14 दिन के बच्चे को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने बिचौलियों के पास से 5 लाख की रुपए भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस ने बच्चे को किया बरामद 
पुलिस ने बच्चे को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उसके मां-बाप को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार ये बच्चा दिल्ली की रहने वाली एक महिला के माध्यम से लखनऊ के एक दंपति को 5 लाख 50 हजार में बेचा गया था. जिन लोगों ने बच्चा बेचा था, पुलिस ने उनके कब्जे से 5 लाख की रुपए भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले ही गहन तफ्तीश में जुटी है. 

पूरी कड़ी खुलती चली गई
पूरे मामले को लेकर एसपी देहात ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया था. जांच में सबसे पहले मसूरी के रहने वाले वाहिद नाम के एक शख्स का नाम सामने आया. उसके बाद पूरी कड़ी खुलती चली गई. इसमें एक झोलाछाप महिला डॉक्टर भी शामिल थी जो वाहिद के साथ मिलकर काम करती थी. ये लोग गरीब लोगों से संपर्क कर उनके बच्चे बेचे जाने के लिए बिचौलिया का कार्य करते थे. 

दिल्ली की रहने वाली महिला शामिल 
एसपी देहात ने बताया कि इनके साथ गैंग में दिल्ली की रहने वाली एक महिला भी शामिल थी. जांच में पता चला कि फरियाद नाम का शख्स गरीबी के कारण करीब 3 साल पहले भी अपने एक बच्चे को बेच चुका है. इसके अलावा इसके अन्य कई रिश्तेदार भी इसमें शामिल हैं. उन्होंने भी अपने कई बच्चों को बिचौलिए के माध्यम से ही बेचा है. फिलहाल, पुलिस अभी इस पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है. ये भी जानकारी की जा रही है कि आखिर अभी तक इस गैंग ने कितने बच्चों को बेचा है और कहां बेचा गया है. 

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार, सीएम ने शुरू की 'मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget