एक्सप्लोरर

गाजियाबाद जेल में मुलाकात के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली, पिटीशन लेखक का लाइसेंस निरस्त

UP : डासना जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने जेल के बाहर मुलाकातियों की पर्ची बनाने वाले स्थान पर टीम के साथ छापामार कार्रवाई की. मुलाकात के नाम पर पैसे वसूलने वाले पिटीशन लेखक लाइसेंस निरस्त कर दिया.

Ghaziabad News: गाजियाबाद की डासना जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने जेल के बाहर मुलाकातियों की पर्ची बनाने वाले स्थान पर टीम के साथ छापामार कार्रवाई की. दरअसल यहां शिकायत मिल रही थी कि एक पर्ची बनाने वाला मुलाकातियों से मिलाई की पर्ची बनाने के एवज में अवैध रूप से पैसों की उगाही कर रहा है. इसी शिकायत पर जेल अधीक्षक ने पर्ची घर पर टीम के साथ छापेमारी की. जेल अधीक्षक की कार्रवाई में पर्ची बनाने वाले पर लगे आरोप सही पाए गए. जेल अधीक्षक ने तुरंत उस पिटीशन लेखक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया.

गाजियाबाद जिला डासना कारागार के जेल सुपरिंटेंडेंट सीताराम शर्मा ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि जेल में बंद कैदियों से जो लोग मुलाकात करने आते हैं, उनकी पर्ची बनाने के नाम पर एक पिटीशन लेखक पैसे वसूल रहा है. इस शिकायत के संज्ञान में आने के बाद खुद जेल अधीक्षक साधे कपड़ों में अपनी टीम के साथ मुलाकात घर पहुंचे. यहां उन्होंने देखा की एक पिटीशन लेखक जिसका नाम कुलदीप है, वह जल्द पर्ची बनाने के नाम पर लोगों से अधिक पैसा ले रहा है. शासन स्तर से मुलाकात की पर्ची का शुल्क 10 रुपए रखा गया है.

जेल अधीक्षक ने पिटीशन लेखक लाइसेंस किया निरस्त
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने तुरंत उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया और उसको वहां से हटवा दिया. जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया की डासना जेल में फिलहाल 400 के करीब कैदी बंद है. जिनसे मुलाकात के लिए करीब 300 लोग आते हैं. जेल में मुलाकात घर में पांच पिटीशन लेखक थे. जिनके कागज और अन्य चीजों को वेरीफाई करने के बाद उनको जेल स्तर से लाइसेंस दिया जाता है. इस पिटीशन लेखक कुलदीप की शिकायत मिलने के बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और उसको वहां से हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Police में 20% आरक्षण के फैसले पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- पूर्व अग्निवीर अब…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget