एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर शुभम ऑटोमोबाइल्स के नाम से पेट्रोल पंप है. पेट्रोल पंप के कैशियर अर्जुन शर्मा और संजय स्कूटी से जा रहे थे.

UP News: गाजियाबाद के थाना सिहानी के क्षेत्र में स्कूटी पर जा रहे दो पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है. यह दोनों कर्मचारी पेट्रोल पंप का पैसा बैंक में जमा करवाने जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाश और उनका एक साथी आगे खड़ा था. सभी बदमाश हथियारबंद थे. ये बदमाश पैसे और स्कूटी लूट के फरार हो गए.

वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस गस्त पर सवाल उठाए हैं. क्योंकि जहां लूट हुई है वह दिल्ली हरिद्वार रोड है. जिस पर दिल्ली से मेरठ और हरिद्वार जाया जाता है और यह रोड हमेशा व्यस्त रहता है. पुलिस ने अब इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है.

बता दें कि गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर शुभम ऑटोमोबाइल्स के नाम से पेट्रोल पंप है. इस पेट्रोल पंप के मालिक रतन कुमार कंसल है. पेट्रोल पंप के कैशियर अर्जुन शर्मा और संजय स्कूटी से जा रहे थे. यह दोनों 10 लाख 70000 हजार रुपये बैंक में जमा करवाने जा रहे थे. सारा कैश स्कूटी की डिग्गी में रखा हुआ था जो सीट के नीचे थी.

पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे चलते ही यानी महज पेट्रोल पंप से 200 मीटर चलते ही एक बाइक पर आए दो हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी समेत पैसे लूट लिए. बदमाशों का एक साथी हथियार लेकर आगे भी खड़ा था. पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों और सामने खड़े बदमाश ने हथियारों के दम पर अर्जुन और संजय को रुकवा लिया. उसके बाद तीनों बदमाशों ने अर्जुन और संजय से स्कूटी छीन कर तीनों बदमाश फरार हो गए. आशंका जताई जा रही है कि इस लूट के लिए बदमाशों ने पहले से रेकी की थी.

हालांकि दिनदहाड़े व्यस्त रोड पर हुई इस वारदात से कारोबारी और आम जनता में दहशत है. गाजियाबाद में डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. चेकिंग कराई जा रही है, जहां वारदात हुई है वहां के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं. इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है.

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में BJP विधायक की एंट्री, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर NSA की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget