एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: कपड़ों पर प्रेस करने वाला शख्स बना 500 करोड़ का लोन माफिया, पुलिस ने संपत्ति को किया कुर्क

Ghaziabad Police: लोन माफिया लक्ष्य तंवर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक मैनेजर की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. हालांकि बीते 2 साल से लक्ष्य तंवर गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) का लक्ष्य तंवर जो कपड़ों पर प्रेस का कार्य करता था वो देखते ही देखते जालसाजी करके 500 करोड़ का लोन माफिया बन गया. लक्ष्य तंवर पर कई मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है पहले भी पुलिस ने उसकी कई संपत्तियों को कुर्क किया है. इन संपत्तियों को उसने जालसाजी से अर्जित किया था. अब लक्ष्य तंवर पर लगातार कानून का शिकंजा कसता जा रहा है!  

लोन माफिया लक्ष्य तंवर की पुलिस ने पहले भी कई संपत्ति को कुर्क किया है, एक बार फिर लक्ष्य तंवर की तीन थाना क्षेत्रों में 15 करोड़ की संपत्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कुर्क किया गया है. लक्ष्य तंवर धोखाधड़ी जालसाजी के आरोप में डासना जेल में बंद है पर 2 दर्जन से भी ज्यादा धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं, उस पर 500 करोड़ रुपए के फर्जी लोन का भी आरोप हैं. शातिर आरोपी लक्ष्य तंवर अपने साथियों के साथ मिलकर बैंकों से लोन कराने के बाद फर्जीवाड़ा किया करता था. 

करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है शख्स
लक्ष्य तंवर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक मैनेजर की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. हालांकि बीते 2 साल से लक्ष्य तंवर गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है और लगातार उसके ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. 5 साल पहले लक्ष्य तंवर कॉलोनियों में एक गली के भीतर कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाया करता था. मगर जल्द पैसा कमाने की चाहत में जालसाजी के जरिए जु्र्म की दुनिया में कदम रखा और कुछ ही सालों में करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली. 

इतना ही नहीं लक्ष्य तंवर ने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया हालांकि कई शिकायतें आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इसके अन्य आठ साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसी के साथ पुलिस ने आरोपी की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है. 

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Case: कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद को बताया शहीद, कर दी भारत रत्न देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget