एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गाजियाबाद की लोनी सीट पर भिड़ रहे हैं ये दो दिग्गज नेता, क्या हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर लड़ा जाएगा चुनाव?

बाहुबली विधायक मदन भैया क्षेत्र के सौहार्द और विकास के नाम पर वोट की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर मौजूदा विधायक और बीजेपी के प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर चुनाव को हिंदू-मुस्लिम चुनाव करने की कोशिश में हैं.

UP Assembly Election 2022: गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही. एक तरफ अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हैं तो वहीं उनके सामने सपा और राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया हैं. गाजियाबाद की लोनी विधानसभा पर इस समय पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं. 

इस सीट को लेकर जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाहुबली प्रत्याशी के मैदान में उतरने का मुद्दा उठा चुके हैं. वहीं दूसरी ओर सपा राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से अपनी किस्मत आजमा रहे बाहुबली विधायक मदन भैया क्षेत्र के सौहार्द और विकास के नाम पर वोट की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर मौजूदा विधायक और बीजेपी के प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर चुनाव को हिंदू-मुस्लिम चुनाव करने की कोशिश में हैं. 

बाहुबली कोई गलत शब्द नहीं- मदन भैया
बात की जाए लोनी से गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की. मदन भैया चार बार विधायक रहे चुके हैं. मदन का कहना है कि बाहुबली मतलब जिसमें बल हो और बाहुबली कोई गलत शब्द नहीं है. ये लोग मेरे ऊपर केस की बात कर रहे हैं तो मेरे ऊपर सिर्फ अभी 2 केस हैं जिसमें एक केस पर हाईकोर्ट से स्टे है तो दूसरे केस में अभी तक चार्जशीट फाइल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि ये बेबुनियाद बातें हैं. लोनी के मौजूदा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं. विकास के नाम पर लोनी में कुछ भी नहीं हुआ.

दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया
गाजियाबाद की लोनी सीट इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कल अपना नामांकन दाखिल किया था. एक बार फिर से उन्होंने 'ना अली ना बाहुबली बजरंगबली' की बात को कही थी. आज सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. मदन भैया ने इसको लेकर पलटवार किया और कहा कि लोनी के विधायक ने माहौल खराब कर रखा है.

मैं जीत का दावा करता हूं-नंदकिशोर
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि अखिलेश यादव ने बाहुबलियों को टिकट दिया है. नंदकिशोर ने कहा लूट, डकैती, हत्या लोनी में बंद हुआ है. पहले लोनी में आतंक होता था जिसको हमने समाप्त कर दिया है. उन्होंने कहा फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी. बजरंगबली लोनी में वास करते है, मैं उनका भक्त हूं. उन्होंने कहा कि मैं जीत का दावा करता हूं और 10 मार्च को इस बात का पता चल जाएगा. बीजेपी प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर अली और बाहुबली की बात कहकर पूरे चुनाव को हिंदू-मस्लिम रंग देने की तैयारी कर रहे हैं ताकि वे अपनी सीट आसानी से निकाल सकें. हालांकि वे अपना मुकाबला केवल बसपा से बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर CM योगी की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Election: नितिन अग्रवाल ने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद से दिया इस्तीफा, समाजवादी पार्टी भी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget