एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: फ्री के चक्कर में चली न जाए नौकरी या जमीन, शासन के डर से खुद राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं लोग

Ghaziabad News: यूपी में प्रशासन के आदेश पर अपात्र लोग अब अपना राशन कार्ड खुद ही सरेंडर करने पहुंच रहे हैं. उन्हें डर है कही फ्री राशन के चक्कर में कहीं नौकरी या जमीन ही ना चली जाए.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में प्रशासन के आदेश के बाद अपात्र लोग अब अपना राशन कार्ड खुद ही सरेंडर (Ration Card Surrendred) करने पहुंच रहे हैं. गाजियाबाद में खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या देखी जा सकती है जो अपना राशन कार्ड जमा कराने आए हैं क्योंकि वो इसके अपात्र हैं लेकिन पहले इस कार्ड पर राशन ले रहे थे. दरअसल यूपी सरकार (UP Government) ने दिशा निर्देश में एक गाइडलाइन तय की गई है. जिसके तहत आने वाले लोगों को ही राशन कार्ड से मुफ्त राशन मिलेगी. इसके अलावा बाकी अपात्र लोगों को अपना कार्ड सरेंडर करने का आदेश दिया गया है.  

शासन के आदेश पर राशन कार्ड सरेंडर

प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश के बाद लोग खुद जाकर खाद्य आपूर्ति विभाग में अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले का कई लोग स्वागत भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब सिर्फ उन्ही लोगों को फ्री राशन मिलेगा जो इसके सही पात्र हैं. गाजियाबाद जनपद में 4 लाख 20 हजार राशन कार्ड है. पहले की सरकार में अपात्र लोगों को भी राशन मिलता था लेकिन अब अपनी स्वेच्छा से लोग राशन कार्ड को सरेंडर कर रहे है. 

अपात्र लोगों पर हो सकती है विधिक कार्रवाई

गाजियाबाद की खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ सीमा ने बताया कि अब।तक गाजियाबाद में 1914 अपात्र लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है. उन्हें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में जो लोग अपात्र हैं वो अपना राशन कार्ड खुद ही सरेंडर कर देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भी अगर कोई अपात्र अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करेगा तो उसके ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 
शासन के डर से खुद सरेंडर किया राशन कार्ड

वहीं दूसरी तरफ जब सरेंडर करने वाले लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंच रहे है, क्योंकि शासन के नियमों के अनुसार जिनको इसकी जरूरत नहीं है उन्हें राशन कार्ड पर राशन नहीं लेना है. इन लोगों को डर है कि कहीं ऐसा न हो कि राशन के चक्कर में जमीन या नौकरी ही चली जाए. इसलिए अब लोग अपना राशन कार्ड खुद ही जमा कराने पहुंच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: क्या लखनऊ का नाम बदलने की हो रही है तैयारी? सीएम योगी के इस ट्वीट से मिले संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget