एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: सरकारी कर्मचारियों में नजर आई जागरूकता की कमी, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

कोरोना काल में पहली पंक्ति के कर्मचारियों ने दिन-रात काम किया. उम्मीद थी कि सरकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों देखकर सामान्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित होंगे. लेकिन सरकारी कर्मचारियों में ही जागरूकता की कमी नजर आई.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पहली पंक्ति के 5000 कर्मचारियों ने दूसरी खुराक छोड़ दी है. 30000 चिन्हित कर्मचारियों में से केवल 13720 ने पहली खुराक ली जिसमें से 7062 लाभार्थी केंद्र पर दूसरी खुराक लेने पहुंचे. कोरोना टीकाकरण में सबसे कम प्रतिशत अभी पहली पंक्ति के कर्मचारियों का है.

जनवरी से शुरू हुआ टीकाकरण जनवरी से कोरोना टीकाकरण का पहला चरण शुरू हुआ था जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया था. इसके बाद 5 मार्च से पहली पंक्ति के कर्मचारियों के लिए दूसरा चरण शुरू हो गया था. इसमें प्रशासन, पुलिस विभाग, विद्युत, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को शामिल किया गया.

सबसे पीछे रहा नगर निगम कोरोना काल में पहली पंक्ति के कर्मचारियों ने दिन-रात काम किया. सरकार की ओर से इसलिए उनकी प्राथमिकता पहले थी. उम्मीद थी कि सरकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों देखकर सामान्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित होंगे. लेकिन ये लोग ही पीछे रह गए. अधिकारियों के बार-बार अपील करने पर केवल 13710 ने वैक्सीन की पहली खुराक लगाई. इस क्रम में नगर निगम सबसे पीछे रहा है.

प्रयास जारी है कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है. दूसरी डोज ना लगवाने को लेकर एबीपी गंगा की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता से भी बात की है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि स्वछता कार्यक्रम चल रहा था इस वजह से ये कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं. अब उन्हें समझाया जा रहा है, वो भी वैक्सीन लगवा लेंगे. हमारा प्रयास जारी है.

सबका वैक्सीनेशन करवा दिया जाएगा वैक्सीन की डोज ना लगवाने को लेकर नगर निगम पहले पायदान पर है. 5206 ऐसे कर्मचारी हैं जो कोरोना की दूसरी डोज से वंचित हैं. इस पर एबीपी गंगा की टीम ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से बात की तो उन्होंने बताया कि शुरू में समस्या आई थी. हमने उनके टीम लीडर से बात की है, बहुत से कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली थी. कई कर्मचारी अभी वंचित है. नगर निगम के कर्मचारी जल्द ही वैक्सीन लगवा लेंगे. स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा था. नगर निगम पीछे रहा है लेकिन जल्द ही सबका वैक्सीनेशन करवा दिया जाएगा.

सतर्कता बहुत जरूरी है वैक्सीनशन को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी नजर आई. विभाग के अधिकारियों ने बार-बार अपील भी की लेकिन 45 फीसदी से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी खुराक छोड़ दी. इसी को लेकर चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम के नगर आयुक्त से भी बात की गई. दोनों ने अपने-अपने तर्क दिए. उनका यही कहना है कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन के कार्यों को पूरा किया जाएगा. कोरोना पैर पसार रहा है, ऐसे में अब सतर्कता बहुत जरूरी है और ज्यादा ध्यान देने की आवश्यता है.

क्या कहते हैं आंकड़े

नगर निगम 5206 कर्मचारी वंचित पुलिस विभाग 2457 कर्मचारी वंचित पंचायती राज 48 कर्मचारी वंचित राजस्व विभाग। 163 कर्मचारी वंचित

ये भी पढ़ें:

यूपी सरकार का अहम फैसला, टीकाकरण के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget