एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, 61 बीघा जमीन पर बन रही थीं अवैध कॉलोनियां

UP News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण टीम ने प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में भिक्कनपुर, दुहाई और शाहपुर निज मोरटा क्षेत्रों में 61 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की. प्राधिकरण की टीम ने प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में भिक्कनपुर, दुहाई और शाहपुर निज मोरटा क्षेत्रों में फैली करीब 61 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया. इस दौरान साइट ऑफिस, सड़कों और बाउंड्री वॉल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

गौरतलब है कि कार्रवाई के दौरान जिन कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, उनमें भिक्कनपुर मुरादनगर क्षेत्र के खसरा नंबर 407 और 408 में करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण पाए गए. इसी तरह भिक्कनपुर दुहाई में खसरा नंबर 475 के लगभग 18,000 वर्ग मीटर भूमि पर भी प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी. 

कार्रवाई में मिला अवैध निर्माण

इसी तरह शाहपुर निज मोरटा में खसरा नंबर 629, 630, 631 और 632 के लगभग 26,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया. साथ ही करीब 7,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में भी अनधिकृत निर्माण पाया गया. जिन्हें ध्वस्त किया गया है.

अवैध निर्माण करने वालों ने किया कार्रवाई का विरोध

जानकारी के अनुसार, ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अवैध निर्माण करने वालों ने कड़ा विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल और प्राधिकरण प्रवर्तन टीम की सख्त कार्रवाई के आगे विरोध को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया. पूरी कार्रवाई सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 की टीम और प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में की गई.

बिना अनुमति के निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट चेतावनी जारी की गई कि बिना अनुमति किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा. प्रवर्तन जोन-2 प्रभारी ने यह भी कहा कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. आगामी माह में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाएगी, जिससे आम जनता को अवैध प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पहले सतर्क होने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: बस्ती में दलित गायिका पर हमला, भाई को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget