एक्सप्लोरर

UP News: पत्नी ने 'चिकन फ्राई' के लिए पैसे देने से किया मना, नाराज पति ने कैंची घोंप कर उतारा मौत के घाट

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी से चिकन फ्राई खरीदने को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी की गर्दन में कैंची घोंप दी.

Husband Murdr Wife: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पेशे से दर्जी एक व्यक्ति ने ‘चिकन फ्राई’ खरीदने को लेकर हुई बहस के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी.  पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. लोनी क्षेत्र के कार्यवाहक अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने शनिवार को कहा,‘‘लोनी पुलिस थाने के तहत प्रेम नगर कॉलोनी के शाहिद हुसैन को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ’’

अधिकारी ने कहा कि पेशे से दर्जी शाहिद ने शुक्रवार रात बहस के बाद अपनी पत्नी नूर बानो, जिसकी उर्म 46 वर्ष थी उसके गर्दन में कैंची घोंप दी. उन्होंने कहा कि पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब पत्नी ने शाहिद को बाजार से ‘चिकन फ्राई’ (मुर्गे का तला गया मांस) खरीदने के लिए कुछ पैसे देने से इनकार कर दिया.  पुलिस ने कहा कि शाहिद को चिकन लाने के लिए पैसे देने से इनकार के बाद उसकी पत्नी बाहर गई और खुद चिकन खरीद कर लायी. 

चिकन फ्रई खरीदने को लेकर पति ने पत्नी की हत्या की

पुलिस ने बताया कि इस बात पर फिर दोनों के बीच बहस हुई और इस दौरान शाहिद ने पत्नी नूर बानो की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया. पुलिस ने कहा कि हमले के कारण घायल नूर बानो को उसके बच्चे अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी. यह घटना नूर बानो के बच्चों के सामने हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ घंटे बाद उसके पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि यूपी के गाजियाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. वो भी केवल चिकन फ्राई खरीदने को लेकर.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दरअसल गाजियाबाद में पेशे से दर्जी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी से बहस हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की बहस चिकन फ्राई खरीदने को लेकर हुए. जिसके बाद पति को गुस्सा आ गया. जिसके बाद पति ने पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी. व्यक्ति की पहचान शाहिद हुसैन के रूप में हुई है तो वहीं महिला की पहचान नूर बानो की रूप में हुई है. शाहिद प्रेम नगर कॉलनी का रहने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: UP News: बस कंडक्टर पर हमला करने वाला छात्र कॉलेज से निलंबित, प्रिंसिपल ने बताया स्टूडेंट का व्यवहार

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget