एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने दुकानदारों की देखी आईडी, QR कोड से चेक किया नाम

UP News: गाजियाबाद मुरादनगर गंग नहर घाट पर स्थित दुकानदारों की हिंदू रक्षा दल के लोगों ने आई़डी मांगी. साथ ही क्यूआर कोड से दुकानदारों के नाम की जांच की. एआईएमआईएम ने इस पर सवाल उठाया है.

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने मुरादनगर गंग नहर पर दुकानदारों से आईडी मांगी साथ ही क्यूआर कोड से उनकी नाम की जांच की. हैरानी की बात यह थी कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ.पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन हिंदू रक्षा दल के लोग नहीं रुके. वहीं हिंदू रक्षा दल के लोगों के इस कद एआईएमआईएम ने सवाल खड़े किये हैं.

बताया गया कि यह मामला गाजियाबाद मुरादनगर गंग नहर घाट का है. हरिद्वार से दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जाने वाले कावड़िया यहां विश्राम करते हैं, स्नान करते हैं, और खाना खाते हैं. ऐसे में सावन शुरू होने से 1 दिन पहले मुरादनगर में गंग नहर काफी संख्या में हिंदू रक्षा दल के लोग पहुंचे. यहां उन्होंने मौजूद दुकानदारों से उनकी आईडी मांगी. साथ ही QR कोड भी चेक किया. इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही. हालांकि, हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि आखिर किस अधिकार से वह यह चेकिंग कर रहे हैं.

AIMIM ने उठाए अभियान पर उठाया सवाल
वही हिंदू रक्षा दल की तरफ से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान पर गंग नहर पर आए एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा ने सवाल उठाए. मनमोहन गामा के मुताबिक गंगा नदी, जहां हिंदुओं को स्नान करने के लिए कहती है तो वहीं अगर मुसलमान वजू करता है तो उसके लिए भी वह मना नहीं करती.

दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों किया समर्थन
वही दिल्ली से आए एक श्रद्धालु ने हिंदू रक्षा दल की इस कार्रवाई को सही बताया है. इसके अलावा यहां दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार ने भी कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसका समर्थन किया है. हिंदु संगठन को सपोर्ट करने वालों के मुताबिक, थूक और मूत्र जिहाद से बचने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि सावन का पवित्र महीना कल यानी 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है. कावड़ियां अपने कांवड़ में जलभर कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकान के दुकानदारों को अपनी पहचान दिखाने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है.

ये भी पढे़ं: यूपी में गैंगस्टर एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उठाया सवाल, योगी सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget