एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में तेंदुए ने मचाया आतंक तो वन विभाग ने बिछाया जाल, पकड़ने के लिए निकाली खास तरकीब

Ghaziabad Wildlife: गाजियाबाद के डीएफओ ने बताया कि तेंदुए से ग्रामीणों को डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि विभाग के कर्मचारी उसपर नजर बनाए हैं. उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में तेंदुआ (Leopard) देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं. पिछले तीन दिनों से यहां तेंदुआ देखा जा रहा है. गांव में एक नीलगाय (Nilgai) भी मरी हुई मिली थी जिसका शिकार तेंदुए ने ही किया है. आसपास के किसानों ने वन विभाग (Forest Department) को जानकारी दी. वन विभाग इस तेंदुए की तलाश में जुट गया है. वन विभाग की टीम नूरपुर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर पहुंची है. 

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने नील गाय के शव को पिंजरे में डाल दिया है. बीते दिनों गाजियाबाद के जिला अदालत में भी तेंदुआ पहुंचा गया था. तेंदुए ने कचहरी में कई लोगों पर हमला कर दिया था. वहीं मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी तेंदुआ देखा गया था जिसकी एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. फिलहाल वन विभाग की टीम गाजियाबाद में सर्च अभियान चला रही है. एबीपी गंगा की टीम मसूरी क्षेत्र के नूरपुर गांव में पहुंची जहां पर तेंदुआ देखा गया है. यहां एक खेत में पिंजरा लगाया गया है. पिंजरे के अंदर नीलगाय के अवशेष भी रखे गए हैं ताकि तेंदुआ इस पिंजरे में फंस जाए.

बच्चों को घर से न निकलने देने के निर्देश
गाजियाबाद डीएफओ मनीष सिंह भी अपनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि गांव वालों को हमने सतर्क रहने को कहा है. छोटे बच्चों को घर से बाहर ना निकलने देने को कहा गया है. ऐसा मानना है कि तेंदुआ जिसे एक बार शिकार बनाता है, उसे फिर खाने के लिए आता है इसलिए हमने सारा जाल बिछाया है. तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं लेकिन कई किसानों ने जानकारी दी है जिस आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें -

Aligarh News: अलीगढ़ में बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर की पीटा, इस बात पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget