एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, तनाव के बीच पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। जहां बदमाशों ने लूट के इरादे से तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। तनाव के बीच पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां थाना ट्रोनिका सिटी में आधा दर्जन बदमाशों ने लूट के इरादे से तीन लोगों को गोली मार दी। बदमाशों की गोली से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है।  इलाके में पीएसी समेत भारी पुलिस बल लगाया गया है।

बदमाशों के गोलीकांड के बाद गाजियाबाद के पूजा कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। यहां किराना के व्यापारी धर्मवीर शर्मा और उनके पड़ोसी सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को सोमवार तड़के करीब 3 बजे अंजाम दिया।

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, तनाव के बीच पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि धर्मवीर की दुकान का शटर ठीक होने गया था और उसके रास्ते से बदमाशो ने घर में प्रवेश किया। उसके बाद सभी को गन पॉइंट पर लेकर बदमाशो ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक सोनू अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसपर भी बदमाशों ने गोली चला दी।

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, तनाव के बीच पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात

बदमाशों की गोली से किराना व्यापरी धर्मवीर शर्मा और उनके पड़ोसी सोनू की मौत हो गई। वहीं सोनू के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में पीएसी के अलावा भारी पुलिस बल भी लगाया गया है।  साथ ही, मौके पर डॉग स्वाक्ड और फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वो इस वारदात की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। इस खौफनाक वारदात से सारे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि बदमाश इतनी देर वहां मौजूद रहे और लगातार गोली चलाते रहे, आखिर पुलिस कहां सोती रही।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget