एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: घायल की मदद को दौड़े सिपाही अनुज कुमार की ट्रक की टक्कर से मौत, पुलिस महकमे में शोक

Ghaziabad News: अनुज कुमार घायल व्यक्ति की मदद के लिए सरकारी वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स निकाल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने डायल 112 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गयी.

यूपी के गजियाब्द में उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे  पुलिस महकमे को ही झकझोर दिया. डायल 112 पुलिस वाहन पर तैनात सिपाही अनुज कुमार सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए पहुंचे थे, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. इस भीषण टक्कर में सिपाही अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मेरठ के सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि डायल 112 को चुड़ियाला गांव के पास एक थार वाहन के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अनुज कुमार सहित डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची.

घायल की मदद के वक़्त हुआ हादसा

अनुज कुमार घायल व्यक्ति की मदद के लिए सरकारी वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स निकाल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने डायल 112 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत सुभारती अस्पताल, मेरठ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

ट्रक को कब्जे में ले लिया

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हादसे की खबर मिलते ही सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया, और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई.

सहकर्मी हुए भावुक

सिपाही अनुज कुमार को उनके सहकर्मियों ने एक कर्तव्यनिष्ठ और मददगार पुलिसकर्मी के रूप में याद किया. इस घटना ने सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में तैनात कर्मियों की जोखिम भरी जिंदगी को फिर से उजागर किया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान
नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान
UP News: सड़क हादसा नहीं 9 करोड़ की जमीन के लिए की थी वारिस अली की हत्या, सरकारी शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
सड़क हादसा नहीं 9 करोड़ की जमीन के लिए की थी वारिस अली की हत्या, सरकारी शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
भीषण गर्मी और खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग, यूपी सरकार का दावा
भीषण गर्मी और खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग, यूपी सरकार का दावा
Lucknow News: यूपी में तबादला नीति की पारदर्शिता पर योगी सरकार का फोकस, मोबाइल पर पहुंचा ट्रांसफर लेटर
यूपी में तबादला नीति की पारदर्शिता पर योगी सरकार का फोकस, मोबाइल पर पहुंचा ट्रांसफर लेटर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget