एक्सप्लोरर

अभय सिंह का राजयोग कब तक? ChatGPT ने दिया ये जवाब तो सकते में आ गए यूपी के विधायक

UP Vidhan Sabha News: यूपी विधानसभा में आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस को लेकर खास वर्कशॉप हुई. इस वर्कशॉप में विधायक अभय सिंह ने जो कहा, उसने सबको खूब हंसाया.

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जन प्रतिनिधियों की कार्यकुशलता को बढ़ाने के मकसद से उत्तर प्रदेश विधानसभा में रविवार को सदन के सदस्यों के लिये एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया. सत्र में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विभिन्न दलों के कई सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन सूचना-प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षित और आशुतोष तिवारी ने किया और विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की. 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि तकनीक समय के साथ बदलती रहती है और बदलते समय में विधायकों के लिए नई तकनीकों को अपनाना अनिवार्य हो गया है. उनके मुताबिक, एआई के माध्यम से न केवल कार्यकुशलता बढ़ाई जा सकती है बल्कि जनता के साथ संवाद को और अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाया जा सकता है. 

इसके बाद निर्दलीय विधायक अभय सिंह ने जो कहा, उसने सबके चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी और सदन में कई बार जमकर ठहाके लगे. उन्होंने कहा दसियों 15 साल से पहले मैं Google भी यूज़ करता रहा. अब जैसे एआई में चैट जीपीटी आ गया है. यह तो एक तरीके से ठग है. इनसे लेता (डाटा) है हमको देता है. हमसे लेता है इनको देता है. उनसे लेता है उनको देता है. हम डाटा के हिसाब से अपने आप को अपग्रेड करना चाहे वो तो समझ में आता है.

विधायक ने कहा कि जैसे अभी आपने बताया कि माता प्रसाद पांडेय सन् 1974 में मिले हुए पहली बार. तो हम चैट जीपीटी में डाले तो बताया 1980 में हुए. हम तो आपकी बात सही मानेंगे. हम चैट जीपीटी सही नहीं मान सकते. तो चैट जीपीटी तो या कोई भी एआई जो है इनसे लेकर (डाटा) के इनको दे रहा है, उनसे लेकर उनको दे रहा है. हमको अगर असली में हम जानना चाहें कि साहब हमारी विधानसभा में पब्लिक क्या चाहती है? क्या उसका मूड हो गया? किस पार्टी की हवा लहर चल रही है? 

PICS: अखिलेश यादव ने फांदी बैरिकेडिंग तो इन नेताओं के भी बढ़े हौसले, सपा नेता को किया फॉलो

'इसी के आधार पर हम सारा काम करने लगे तो...'

विधायक ने कहा कि अभी एक दिन मैंने अपनी कुंडली डाली. तो हमने कहा हमारा राजयोग कब तक चलेगा?  तो कहता है कि इस समय तक चलेगा.  तो हमने कहा कि नहीं... हमारा राजयोग तो हमारे पंडित जी ने इस समय बताया था क्योंकि ऐसा ऐसा ऐसा है. तो उसने कहा हां मैं गलत हूं. आप सही बोल रहे हैं. मैंने आपके मूल नक्षत्र नहीं देखा था इसलिए आपका ऐसे जवाब दिया. अब आपका ये योग चल रहा है. तो ये कुछ बताता नहीं है. जो हमने आपको बताया ना कि इन्होंने अपनी जानकारी फिट की. उन्होंने अपनी जानकारी फिट की. उसी आधार पर वो जानकारी देता है.

विधायक ने कहा कि अगर हम उस पर डिपेंड होते हैं तो जैसे Google कई बार गाड़ियां गिरा देता है वैसे ये भी हमको को गिरा देगा. जैसे Google मैप गाड़ी गिरा रहा है हमारी वैसे ये भी हमको को गिरा देगा तो अपने आप को अपग्रेड करने के लिए ठीक है कि तात्कालिक स्तर पर हमें कुछ नहीं आ रहा है तो उससे जानकारी प्राप्त कर ली.  अगर हम इसी पर आधारित हो गए और इसी के आधार पर हम सारा काम करने लगे तो हमारा बेड़ा गर्क हो जाएगा ऊपर गिरेंगे कि नीचे पता नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget