एक्सप्लोरर

Army Land Scam: गाजीउद्दीन की वंशज धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, बेटी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Ghaziabad Army Land Scam Case: मजीद से की गई पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने परवीन बेगम खान को गिरफ्तार कर लिया. महिला बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां है.

Army Land Scam Case: गाजियाबाद (Ghaziabad) को बसाने वाले नवाब गाजीउद्दीन की वंशज और बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुई है. मामला विजयनगर इलाके में सेना की खाली पड़ी जमीन की बिक्री से जुड़ा है. सिहानी गेट पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर सेना की जमीन को बेचने के आरोप में परवीन बेगम खान को हवालात पहुंचा दिया है. परवीन बेगम नवाब गाजीउद्दीन की वंशज और कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस अलीशा खान (Bollywood Actress Alisha Khan) की मां हैं.

गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में साहिबाबाद निवासी एक आरोपी मजीद उर्फ माजिद पुत्र अब्दुल अजीज को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था. कार्यवाहक एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि अलीशा खान की मां के खाते में जमीन की खरीद-बिक्री से 47 लाख रुपये आए थे.

नवाब की वंशज और बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां गिरफ्तार

रकम आरोपी मजीद और अजयवीर के संयुक्त खाते से ट्रांसफर हुआ था. मामले में जमीन खरीदार समेत अन्य की भी तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि उप निबंधक पंचम गाजियाबाद नवीन राय ने 28 जून को थाना सिहानी गेट में मजीद उर्फ माजिद, समीर मलिक निवासी हबीब कॉलोनी जस्सीपुरा, ओमपाल निवासी प्रताप विहार और नीरज गर्ग निवासी राजनगर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मजीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

सेना की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने का है आरोप

मजीद से की गई पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने परवीन बेगम खान निवासी फिरदौस बिल्डिंग रमतेराम रोड को गिरफ्तार किया है. एसीपी का कहना है कि विजयनगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव में खसरा नंबर 529 की भूमि पर वर्तमान में सघन आबादी बसी है. आरोपी मजीद ने खसरा नंबर 529 की 18 हजार 710 वर्ग मीटर भूमि लगभग 10.50 करोड़ रुपये में समीर मलिक को बेची थी. समीर के पक्ष में विगत 17 अगस्त 2022 को रजिस्ट्री की गई थी.

Azam Khan News: रामपुर में IT की रेड के बाद सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, टीम नहीं कर पा रही पूछताछ

बैनामे में जमीन को खाली दिखाया गया था. जबकि खसरा नंबर 529 पर जमीन खाली नहीं है. इस तरह फर्जीवाड़ा कर सेना की बेशकीमती जमीन को बेचा गया था. मामले में ओमपाल और नीरज गर्ग गवाह बने थे. खसरा नंबर 529 की जमीन बेचने पर मिली रकम को ट्रांसफर कराने के लिए मजीद और अजयवीर ने संयुक्त रूप से खाता खोला था. जमीन का बैनामा होने के बाद खाते में 4.35 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी. 47 लाख रुपये आरोपी महिला परवीन बेगम खान के खाते में ट्रांसफर किए गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget