एक्सप्लोरर

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मोदीनगर में नशेड़ी ने किया दो बच्चियों का अपहरण, एक की रेप के बाद कर दी हत्या, गिरफ्तार

Ghaziabad News: घटना मोदीनगर के रोरी गांव की है जहां आरोपी कपिल कश्यप दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उनमें से एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी.

Ghaziabad Rape Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक व्यक्ति दो छोटी-छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर कर खेत में ले जाता है और उनमें से एक बच्ची का रेप (Rape) कर उसकी हत्या कर देता है. यह पूरा मामला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर (Modinagar) क्षेत्र के गांव रोरी (Rori Village) का है, जहां गांव का ही एक युवक दो छोटी बच्चों को साइकिल पर बहला-फुसलाकर ले गया.

 एक बच्ची की रेप के बाद हत्या

गांव के कुछ लोगों ने युवक को बच्चियों को साइकिल पर ले जाते देखा और इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस ने युवक व बच्चियों की तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद गाजियाबाद पुलिस को दोनों में से एक बच्ची गन्ने के खेद से बरामद हुई. बच्ची की उम्र महज 6 साल थी. हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ. पुलिस को अभी दूसरी बच्ची और आरोपी की तलाश करनी थी, इसलिए पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा. मामला बिगड़ता देख  गाजियाबाद एसएसपी, एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए. थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी बच्ची को भी बरामद किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कश्यप ने 9 साल की इस मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस बोली- आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने की होगी कोशिश

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि थाना मोदीनगर में एक घटना हुई जिसमें गांव का ही एक युवक गांव की दो बच्चियों को खेतों की तरफ लेकर गया था. पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली युवक की तलाश के लिए तुरंत चार टीमों का गठन किया गया और मौके पर भेजा गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से एक बच्ची को तभी बरामद कर लिया गया था, लेकिन दूसरी बच्ची अगली सुबह कॉम्बिंग ऑपरेशन और अभियुक्त की निशानदेही पर मृत अवस्था में खेत में मिली. मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका भी मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है. हम लोग पूरा प्रयास करेंगे की अभियुक्त को कठोर से कठोर सजा मिले.

यह भी पढ़ें:

Mukhtar Ansari News: पंजाब में भी ईडी करेगी मुख्तार अंसारी की संपत्तियों की जांच, साले के जरिए है रियल स्टेट का कारोबार

UP News: वाराणसी में पोस्टरवॉर, मॉडल Mamta Rai ने खुद को बताया 'काशी' तो भड़के लोग, लगा रहे बड़े आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget