एक्सप्लोरर

गाजियाबादः 11 साल के बच्चे ने पिता की ईमेल आईडी हैक कर मांगे 10 करोड़, पुलिस की साइबर सेल ने किया खुलासा

गाजियाबाद में एक 11 साल के बच्चे ने इंयरनेट पर हैकिंग सीख कर अपने ही पिता की ईमेल आईडी हैक कर ली. जिसके बाद उसने अपने पिता सो 10 करोड़ की मांग की. मामले में पुलिस की आईटी सेल ने जांच करते हुए खुलासा कर दिया है.

गाजियाबादः पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे से आप क्या-क्या करने की उम्मीद कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक 11 वर्षीय बच्चे ने ऐसा अपराध किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इस बच्चे ने यूट्यूब से हैकिंग सीखी और इसके बाद अपने ही पिता को ईमेल भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा गया था. वह पीड़ित पिता के घर से ही था.

एक हफ्ते पहले गाजियाबाद के वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को धमकी भरा ईमेल आया. इसमें लिखा था कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो तुम्हारी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक कर देंगे. इसके साथ ही उस शख्स और उसके परिवार वालों को जान से मारने की भी धमकी दी गई. इस ईमेल में दावा किया गया था कि ये ईमेल एक हैकर्स ग्रुप ने भेजा है.

ईमेल आईडी हैक कर दी धमकी

इसके बाद पीड़ित शख्स ने पुलिस के पास जाकर इसकी जानकारी दी. शख्स ने कहा कि उसका ईमेल आईडी 1 जनवरी को हैक किया गया था. हैकर्स ने उसके ईमेल आईडी का पासवर्ड बदल दिया. साथ ही मोबाइल नंबर के साथ भी किसी तरह की छेड़छाड़ की. इसके बाद उसे 10 करोड़ रुपए देने के लिए धमकी भरा ईमेल भेजा गया.

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने लिखा था कि हैकर्स उसके प्रतिदिन की जिदंगी पर नजर रखे हुए है. लगातार मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु की.

साइबर सेल की टीम ने किया खुलासा

जब पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की और ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस खोजा तो हैरान रह गई. धमकी वाला ईमेल पीड़ित शख्स के घर में मौजूद आईपी एड्रेस से भेजा गया था. जब पुलिस ने पीड़ित शख्स के 11 वर्षीय बेटे से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

अब पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि आखिरकार पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले 11 वर्षीय लड़के ने ये अपराध क्यों किया. इस बच्चे को कुछ दिन पहले ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास के दौरान साइबर क्राइम के बारे में पढ़ाया गया था. साथ ही ये भी बताया गया था कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए.

यूट्यूब से सीखी हैकिंग 

इसके बाद इस बच्चे ने यूट्यूब पर हैकिंग से संबंधित कई वीडियो देखे. जिसमें 'कैसे ईमेल बनाएं... कैसे साइबर क्राइम करें आदि...' शामिल थे. सारी जानकारियां जमा करने के बाद बच्चे ने अपने पिता की ही ईमेल आईडी हैक कर ली. जिसके बाद वह अपने ही पिता को अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे ईमेल भेजने लगा.

इसे भी पढ़ेंः फिर शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, कम होगा किराया, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज से की बात, कोविड-19 महामारी पर की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget