एक्सप्लोरर

फिर शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, कम होगा किराया, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

तेजस अपने दोनों रूटों पर चलेगी. देश में 2 तेजस ट्रेनें चलती हैं. एक दिल्ली-लखनऊ रूट पर और दूसरी अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलती है. 14 फरवरी से इन दोनों रूटों पर तेजस ट्रेन चलना शुरू होगी.

नई दिल्ली: 14 फरवरी से देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर शुरू हो रही है. कोविड संकट कम होने पर प्राइवेट ट्रेन तेजस को दोबारा शुरू किया गया था लेकिन जल्द ही यात्री कम होने के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया था. हालांकि अब फिर से तेजस पटरी पर होगी.

तेजस अपने दोनों रूटों पर चलेगी. देश में 2 तेजस ट्रेनें चलती हैं. एक दिल्ली-लखनऊ रूट पर और दूसरी अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलती है. 14 फरवरी से इन दोनों रूटों पर तेजस ट्रेन चलना शुरू होगी. वहीं इस बार किराए में भी कटौती की गई है. 14 फरवरी से जब तेजस ट्रेन एक बार फिर शुरू होगी, तब पिछली बार के मुकाबले यात्रियों को कम किराया देना होगा.

दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा

आईआरसीटीसी के मुताबिक पहली 40 प्रतिशत बुकिंग का किराया शताब्दी के बराबर होगा. उसके बाद डायनमिक नियम लागू होगा लेकिन बेस फेयर से अधिकतम 30 फीसदी ही अधिक होगा. वहीं तेजस ट्रेन में प्रत्येक यात्री को 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा. ये बीमा मौजूदा यात्रा के दौरान होने वाली किसी दुर्घटना के वक्त लागू होगा, जो अधिकतम 25 लाख तक का होगा.

इसके साथ ही यात्रा के दौरान अगर घर में चोरी हो जाए तो बीमे का पैसा मिलेगा. अगर यात्रा के दौरान यात्री के घर में चोरी हो जाए तो उसके लिए भी एक लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा दिया जाएगा. तेजस ट्रेन की टिकट बुकिंग 1 फरवरी से शुरू होगी. ये ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी. इसमें यात्रा के दिन से 30 दिन पहले तक बुकिंग कराई जा सकती है.

हालांकि ट्रेन का टिकट यात्रा के समय से आधे घंटे पहले तक लिया जा सकता. तेजस ट्रेन के पास प्लेटफॉर्म पर ही एक काउंटर लगेगा, जहां खड़े एग्जीक्यूटिव से यात्री सीधे टिकट खरीदकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं यानी ये काउंटर सिर्फ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अलग से लगाया जाएगा, जो ट्रेन के चलने के साथ ही हटा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 14 फरवरी से पटरी पर फिर दौड़ेगी 'तेजस एक्सप्रेस', जानिए किस शहर से किस शहर तक कर सकेंगे सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget