एक्सप्लोरर

महाभारत काल जुड़ा है मुरादाबाद मंडल का इतिहास, रामपुर नवाब की पत्नी थीं तूती

UP News: मंडलायुक्त मुरादाबाद द्वारा तैयार कराये गए देश के पहले मंडलीय गजेटियर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमोचन किया था. हिंदी दिवस के अवसर पर यह गजेटियर जनता के लिए जारी हुआ.

Moradabad News: मुरादाबाद मंडल महाभारत काल से भी पुराना प्राचीन आर्यों तक का इतिहास समेटे हुए है, देश के पहले मंडलीय गजेटियर में ऋषि कण्व से लेकर तूती बेगम और सुल्ताना डाकू के तक के बारे में पहली बार जानकारी मिली है. हकीकत में सुलताना डाकू नहीं अंग्रेजों के ख़िलाफ़ जनजातीय विद्रोही था और तूती बेग़म कोई नृत्यांगना तवायफ़ नहीं बल्किरामपुर नवाब की पत्नी  थीं. जो साहित्य, संगीत और नृत्य की बड़ी अध्यता थीं. मंडलायुक्त मुरादाबाद द्वारा तैयार कराये गए देश के पहले मंडलीय गजेटियर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 02 सितंबर को विमोचन किया था. आज हिंदी दिवस के अवसर पर यह गजेटियर जनता के लिए जारी हुआ.

देश के पहले मंडलीय गजेटियर को तैयार करने वाले सीनियर आई ए एस और मुरादाबाद के मण्डल आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि हमारे मुरादाबाद मंडल का गजेटियर महाभारत काल से भी पुराना प्राचीन आर्यों तक का इतिहास समेटे हुए है. इसमे दुष्यत और शकुंतला जिस जगह ऋषि कण्व के आश्रम में मिले थे. वह बिजनौर जनपद के मंडावर में माला नदी के किनारे मिला है. चक्रवर्ती सम्राट भारत की धरती वह जहां पैदा हुए उसे विदुर की धरती के रूप में लोग जानते ही हैं. पृथवीराज चौहान का संभल का जो संबंध है जिसे इतिहासकार ज़्यादा नहीं मानते हैं लेकिन पृथवीराज चौहान की उपस्थित का प्रमाण हमें मिला है.

'गजेटियर को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तैयार किया'
जॉन एलिया यहां पैदा हुए और नवाब रामपुर के समय का जो तूती का मकबरा है उसके बारे में तरह तरह की कहानियां लोग बताते हैं की वह नृत्यांगना तवाफ़ थी लेकिन खोजबीन से पता चला कि वह नवाब रामपुर यूसुफ अली खान की पत्नी थी और वह साहित्य की अध्यता थीं और संगीत और नृत्य में उन्हें बहुत रुचि थी. वह रियाज़ करती होंगी इसलिए लोगो ने उन्हें तवायफ़ या नृत्यांगना बता दिया जबकि वह रामपुर के नवाब यूसुफ अली खान की पत्नी थीं और उनके पुत्र छम्मन खान तानसेन घराने से लेकर रामपुर सहसवान घराने तक को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति थे.यही वजह थी कि रामपुर नवाब की पत्नियों में सिर्फ एक तूती बेगम का ही मकबरा बना और किसी का पत्नी का मकबरा नहीं बना. तूती बेगम के बारे में जो कहानियां अभी तक प्रचलित थीं वह पूरी तरह झूठ साबित हुई हैं.

रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में जो नवाब रामपुर के दस्तावेज मौजूद हैं नवाब के निकाह नामों में नवाब यूसुफ अली खान की पत्नी तूती बेगम का निकाह नामा भी मौजूद है जिसमे यह तथ्य मौजूद हैं. ऐसे ही आप जानते होंगे सुल्ताना डाकू को जिन पर बहुत सी फिल्में भी बनी लेकिन हमने सुल्ताना डाकू को जो देखने का नज़रिया निकाला तो वह जनजातीय विद्रोह के रूप में सामने आया तब हमें पता कि अंग्रेजो ने जो जनजातियों के खिलाफ कानून बनाये थे उसका विद्रोह सुल्ताना डाकू ने किया था. इसलिए वह एक जनजातीय विद्रोही हमें दिखाई दिया. मंडलीय गजेटियर को हमने ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर, बारिश के बाद तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget