एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई PET परीक्षा, 9884 अभ्यर्थियों ने छोड़ा एग्जाम

गौतमबुद्ध नगर जिले में परीक्षा को नकलविहीन बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की गई. प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार (6 सितंबर) को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई. जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान 35,184 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 25,300 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए. यानी कुल 9,884 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 40 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया. साथ ही, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी खुद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया.

पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे): 17,592 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 12,492 ने परीक्षा दी. शेष 5,100 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली (दोपहर 3 से 5 बजे): 17,592 अभ्यर्थियों में से 12,808 उपस्थित हुए, जबकि 4,784 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे.

परीक्षा केंद्रों पर हुई सघन तलाशी

परीक्षा को नकलविहीन बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की गई. प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया.

परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया

परीक्षा देने आए छात्रों ने बताया कि केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक रही. सभी को समय पर प्रवेश मिला और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता थे. इस परीक्षा के सफल आयोजन से साफ है कि प्रशासन नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षाएं कराने के लिए गंभीर है. हालांकि, बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा यह भी दर्शाता है कि कई पंजीकृत छात्रों ने अंतिम समय पर परीक्षा देने का मन नहीं बनाया.

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किया माफ, BSP में वापसी का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज

वीडियोज

West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE
UP BJP President Live Updates: यूपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? INSIDE STORY! | ABPLIVE
BJP State President: BJP में खुश की लहर... Pankaj Chaudhary होंगे BJP UP के नए सारथी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR पर कोहरे का अटैक!आने वाले दिनों में क्या होगा हाल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
IPL 2026 की नीलामी में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र का खिलाड़ी कौन? जानें कितना है दोनों का बेस प्राइस
IPL 2026 की नीलामी में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र का खिलाड़ी कौन? जानें कितना है दोनों का बेस प्राइस
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
Video: 'हमें मामू बना रहे हैं' बर्फ देखने आए पर्यटकों के लिए यूरोप में पहाड़ों पर बिछा दी सफेद चादर- वीडियो वायरल
'हमें मामू बना रहे हैं' बर्फ देखने आए पर्यटकों के लिए यूरोप में पहाड़ों पर बिछा दी सफेद चादर- वीडियो वायरल
फैलोपिएन ट्यूब में कैसे ठहर जाता है भ्रूण, इससे मां की जान को कितना खतरा?
फैलोपिएन ट्यूब में कैसे ठहर जाता है भ्रूण, इससे मां की जान को कितना खतरा?
Embed widget