एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर में घटी कोविड संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए कुल इतने मामले

UP News: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. जिले में कोविड संक्रमण की रफ्तार अब पहले की तुलना में काफी धीमी हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 3 नए केस सामने आए हैं.

Gautam Buddha Nagar News: गौतमबुद्ध नगर में जिले में कोविड संक्रमण की रफ्तार अब पहले की तुलना में काफी धीमी हो चुकी है. बीते 24 घंटे में कोविड के केवल 3 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है. राहत की बात यह है कि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में रहकर तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और वर्तमान में सिर्फ 6 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

जिला एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 222 मामलों में 142 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी होम आइसोलेटेड मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार संपर्क में है, और लगभग सभी की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक बनी हुई है. शाम तक रिकवरी का डेटा अपडेट कर दिया जाएगा.

कम गंभीर है इस बार संक्रमण
डॉ. टीकम सिंह ने कहा कि पिछली कोविड लहरों की तुलना में इस बार संक्रमण अपेक्षाकृत कम गंभीर है. पहले संक्रमण तेजी से कोविड निमोनिया में बदल जाता था, जिससे मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती थी. लेकिन इस बार ऐसे लक्षण अब तक देखने को नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि अब जो भी केस सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतर मरीजों को पहले से कुछ अन्य बीमारियां भी हैं, जिससे उनका इलाज विशेष देखरेख में किया जा रहा है.

हेल्थ प्रोटोकॉल फॉलो करने के निर्देश
जिले में कोविड से जुड़ी स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए हुए है और समय-समय पर सभी जरूरी सावधानियों और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है. फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. फिलहाल कोरोना संक्रमण के बीच गौतम बुद्ध नगर से राहत भरी खबर सामने आई है.

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड का यूपी कनेक्शन, अब इस जिले से आरोपी गिरफ्तार, मेघालय ले गई पुलिस

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget