एक्सप्लोरर

गौतमबुद्धनगर में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मावा और तेल समेत कई नमूने सीज

Noida News:सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इटहेरा,दादरी स्थित सुंदर ट्रेडिंग से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना जांच के लिए लिया गया,150 किलो मिलावटी तेल सीज कर दिया गया.

गौतमबुद्धनगर में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्ती से मोर्चे पर है. सोमवार को विभिन्न टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाई दुकानों, तेल विक्रेताओं और फूड प्रोसेसिंग यूनिटों से कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए. कई स्थानों से संदिग्ध सामग्री को सीज व नष्ट भी किया गया.

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इटहेरा, दादरी स्थित सुंदर ट्रेडिंग से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना जांच के लिए लिया गया, जबकि 150 किलोग्राम तेल मिलावटी प्रतीत होने के कारण सीज कर दिया गया. बिसरख स्थित बीकानेरी स्वीट्स से लड्डू का नमूना भी परीक्षण के लिया गया.

वहीं एक और अन्य टीम ने कुलेसरा स्थित मुस्कान ट्रेडर्स से मुनक्का और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए. 15 किलोग्राम मुनक्का और 178 किलोग्राम तेल, जिन पर बैच नंबर और एक्सपायरी डेट नहीं थी, इस लिये सीज कर दिए गए.

35 किलो मावा नष्ट कराया

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नमस्कार स्वीट्स से दूध, छेना व खोया के नमूने लिए गए. जांच में 35 किलोग्राम खोया प्रदूषित पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया.

नमूने जांच को भेजे गए

नोएडा के सेक्टर 52, 31, 44 और 43 में स्थित विभिन्न स्वीट शॉप्स से घेवर, बर्फी और कुकिंग ऑयल के नमूने लिए गए. हल्दीराम रेस्टोरेंट, सेक्टर 43 से कॉटन सीड ऑयल और यूज्ड कुकिंग ऑयल के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं.

सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आने वाले दिनों में भी यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जारी रहेगा, ताकि रक्षाबंधन पर उपभोक्ताओं को मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके.

यह कार्रवाई आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और मानक युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget