एक्सप्लोरर

Greater Noida News: कांग्रेस का 'वोट चोरों, गद्दी छोड़ो' विशाल मशाल जुलूस, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प

UP News: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत गुरुवार शाम एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत गुरुवार शाम एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. यह जुलूस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के लोगों ने भाग लिया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यकर्ता सुपरटेक इको विलेज वन के सामने एकत्र हुए. वहां सैकड़ों मशालें जलाकर वोट चोरों गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए जुलूस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मुख्य सड़कों से होता हुआ हनुमान मंदिर गोलचक्कर तक पहुंचा. वहां इसे इस संकल्प के साथ समाप्त किया गया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह मशाल हमेशा जलती रहेगी.

'लोकतंत्र को कमजोर कर रही बीजेपी और चुनाव आयोग'

जुलूस के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग और भाजपा सरकार मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटिंग मशीन में हेराफेरी और चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर जनादेश को लूटा गया है.

'नौकरशाहों का भंडाफोड़ करेगी कांग्रेस'

दीपक भाटी ने चेतावनी दी कि यदि यह गड़बड़ियां नहीं रुकीं और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी शामिल नेताओं और नौकरशाहों का भंडाफोड़ करेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगा.

स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट और विधानसभा सीटों पर भाजपा की अप्रत्याशित जीत चुनावी धांधली का परिणाम है. उनका कहना है कि जल्द ही कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ देश के सामने सच्चाई रखेंगे.

मशाल जुलूस में ये लोग रहे शामिल

मशाल जुलूस में धर्म सिंह वाल्मीकि, मुकेश शर्मा, रिजवान चौधरी, सुबोध भट्ट, निशा शर्मा, गौरव वशिष्ठ, मोहम्मद तकी, विजय नागर, अनित भाटी, राजू राव, आसिफा, किशन शर्मा, देवेश चौधरी, आर.के. प्रथम, कैलाश बंसल, रमेश यादव, रूबी चौहान, सचिन जीनवाल, तनवीर अहमद, अरुण भाटी, महाराज सिंह नागर, योगी प्रधान, यश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget