एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में बीच बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पर बरसाईं गोलियां, मौत

आजमगढ़ में दिनदहाड़े बाजार में चली गोलियां। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवा कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

आजमगढ़, एबीपी गंगा। आजमगढ़ में दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बीच बाजार में युवा कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून दिया। जिसके बाद दहशत फैलाने की नियत से बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

मृतक का ससुर और साला हिरासत में 

पुलिस के अनुसार, मृतक की अपने ससुराल वालों से रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर हत्या की गई है। मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में संबंधितअभियुक्त ससुर व साले को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

दो साल पहले पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत

मृतक 38 वर्षीय प्रदीप बरनवाल पुत्र सुबास बरनवाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व ही मृतक प्रदीप की पत्नी की भी संदिग्ध अवस्था मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के मामले में मृतक प्रदीप सहित पूरा परिवार दहेज हत्या में आरोपी भी बनाया गया है, इस वक्त पूरा परिवार जमानत पर हैं।

5 महीने पहले की थी दूसरी शादी 

इसी बीच 5 माह पूर्व ही प्रदीप का पुनः विवाह भी हुआ है। पहली मृत पत्नी से एक लड़की भी है। जानकारी के मुताबिक, पहली ससुराल से प्रदीप को कई बार धमकियां भी मिली थीं। जहां आज शाम साढ़े पांच के करीब प्रदीप अपनी रेडिमेड कपड़े की दुकान पर पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने प्रदीप के सिर में गोली मार दी। एक ने हवाई फायर किया और पहले से बाइक स्टार्ट कर बैठे एक बदमाश सहित तीनों फरार हो गए।

पुलिस के प्रति लोगों में गुस्सा 

इस हत्याकांड के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गोली से घायल प्रदीप को लेकर लोग आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इस बीच व्यपारियों सहित स्थानीय लोग भी अस्पताल में जुट गए। मौके पर पुलिस भी अस्पताल में आ गई। व्यापारी वर्ग में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोश और काफी गुस्सा था। मौके पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सहित पुलिस टीम मौजूद रही, शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कई थाने की फोर्स लगा दी गई हैं। दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर पुलिस की चुनौती बनी तो त्वरित कार्रवाई में हत्या के मामले में संबंधित अभियुक्त ससुर व साले को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget