एक्सप्लोरर

UP Gangrape Case: सीतापुर में गैंगरेप के मामले ने पकड़ा तूल, मैदान में आए महंत बजरंग मुनि दास, धरने की दी धमकी तो....

Sitapur Crime News: पीड़िता को दो घंटे से ज्यादा बैठाए रहने पर महंत बजरंग मुनि दास भड़क गए. उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इंद्र सिंह को अपशब्द कहे. महंत ने पुलिस पर भी नाराजगी जताई.

UP Gangrape Case Update: सीतापुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला तूल पकड़ने लगा है. आरोपियों के दूसरे समुदाय  का होने की वजह से हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं. खैराबाद के फायर ब्रांड महंत बजरंग मुनि दास भी कूद गए हैं. उन्होंने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. एक्स रे के लिए सोमवार को जिला अस्पताल लाई गई पीड़िता से उन्होंने बातचीत कर आरोपियों की जानकारी ली. पीड़िता को दो घंटे से ज्यादा बैठाए रहने पर महंत बजरंग मुनि दास भड़क गए. उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इंद्र सिंह को अपशब्द कहे. महंत ने पुलिस पर भी नाराजगी जताई. रामकोट के कटीली चौकी पर तैनात मुंशी शरीफ अहमद पर भी गंभीर आरोप लगाए. बताते चलें कि रविवार को रामकोट इलाके में नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात से सनसनी मच गई थी.

नाबालिग से गैंगरेप के मामले ने पकड़ा तूल

घर से शौच के लिए निकली नाबालिग को पांच युवक जबरन खींचकर खेत में ले गये और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराने जिला महिला अस्पताल ले गई. पीड़िता के भाई ने देवांश नगर किसन कोर्ट निवासी निसार के बेटे समेत पांच युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया. मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी थी. तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. दो अन्य की तलाश में दबिश दी जाने लगी. पुलिस ने सोमवार को अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.


UP Gangrape Case: सीतापुर में गैंगरेप के मामले ने पकड़ा तूल, मैदान में आए महंत बजरंग मुनि दास, धरने की दी धमकी तो....

 फायर ब्रांड महंत बजरंग मुनि दास भी कूदे

आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग बताए जा रहे हैं. महंत बजरंग मुनि दास ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की पहचान पीड़िता से करवाने के बजाय पुलिस ने भाई से कराई है. उन्होंने आरोपियों के नाबालिग बताए जाने पर भी सवाल उठाए. मुनि दास का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है. बजरंग मुनि दास के धरने की चेतावनी पर हड़कंप मच गया. महंत विकास भवन के सामने धरना स्थल पर पहुंचे. आनन-फानन पहुंचे कोतवाल टीपी सिंह, खैराबाद थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह समेत पुलिस ने महंत की मान मनौव्वल शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद महंत मुनि दास ने पुलिस की बात मान ली.

एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया था. टीमों ने कार्रवाई करते हुए नामजद सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग हैं. नाबालिग आरोपियों को बाल गृह भेज दिया गया है. प्रकरण की जांच जल्द पूरा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने का पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिए हैं. जल्द प्रकरण में चार्जशीट अदालत के सामने पेश की जाएगी. 

UP Crime: फिरोजाबाद में प्रधान ने लगाया 'संपत्ति बिकाऊ है' का बैनर, मचा हड़कंप, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget