एक्सप्लोरर

गैंगरेप के आरोपी भाई ने बेरहमी से किया बहन का कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यूपी के अमरोहा जिले में एक भाई ने अपनी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. कातिल भाई ने फिल्मी अंदाज बहन की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अमरोहा: सीसीटीवी फुटेज नो वो राज खोल दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. सगे भाई अंकित ने ही अपनी छोटी बहन की हत्या की थी. हत्यारा गैंगरेप का आरोपी है और इसी मामले में बचने के लिए उसने ये खौफनाक साजिश रची थी. अमरोहा पुलिस ने 24 घंटे में ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. मामला अमरोहा के देहात इलाके के बाईपास का है जहां दो दिन पहले एक युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी.

घर में अकेली कमाने वाली थी बहन बहन की मौत के बाद आरोपी भाई पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा था. लेकिन ये झूठा नाटक ज्यादा देर कातिल को बचा नहीं सका. परिवार में मां और दोनों भाई-बहन थे. पिता 20 साल पहले ही कहीं गायब हो गए थे. मां ने किराए के मकान में रहकर बेटे और बेटी को एमबीए कराया. होनहार छात्रा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नोएडा के एक निजी बैंक में जॉब भी करती थी. घर में सिर्फ बहन ही अकेली कमाने वाली थी.

बेरहमी से किया कत्ल कातिल भाई ने फिल्मी अंदाज बहन की हत्या की साजिश रची. दिल्ली से ऑनलाइन कैब बुक की, बहन को अनजान व्यक्ति के फोन से बुलाकर कैब कार से अमरोहा लेकर आया. बहन को क्या पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है. बहन अपने भाई के साथ आ रही थी. इसी दौरान भाई ने पहले तो उसका गला दबाया और फिर ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. खून से लथपथ कपड़ों को आरोपी ने झाड़ियों में फेंक दिया. बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी घर आ गया. अगली सुबह एक शख्स ने पुलिस को शव की सूचना दी. पहुंचा सलाखों के पीछे बता दें कि, कुछ दिन पहले अमरोहा के थाना डिडौली में आरोपी भाई के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था. आरोपी युवक रेप पीड़िता के परिजनों को अपनी बहन की हत्या के आरोप में फंसाना चाहता था ताकि वो इस चक्रव्यूह में फंस जाएं और दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला कर लें. लेकिन, कातिल भाई का ड्रामा 24 घंटे में ही पकड़ा गया. अमरोहा पुलिस ने आरोपी भाई को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: टनल में फंसे लोगों तक नहीं पहुंचा है बचाव दल, कराई जा रही है जियो सर्जिकल स्कैनिंग

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज- छोटा है 56 इंच के सीने में धड़कने वाला दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget