एक्सप्लोरर

हरिद्वार से भी जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, अब प्रयागराज से महज 8 घंटे में पहुंचेंगे

Ganga Expressway News: गंगा एक्सप्रेस वे पर काम बहुत तेजी से चल रहा है. हरिद्वार से प्रयागराज के जुड़ने पर दूरी घटकर करीब आठ घंटा रह जाएगी. दोनों के बीच दूरी करीब 860 किलोमीटर है.

UP News: मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस हरिद्वार से भी जुड़ेगा. मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो गया है. 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा. मेरठ बुलंदशहर मार्ग पर बिजौली गांव से प्रयागराज के जुदापुर दादू गांव तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम चल रहा है, मेरठ में इस गंगा एक्सप्रेस वे का दायरा 15 किलोमीटर का है, जिस पर लगभग काम पूरा हो गया है. बिजौली गांव के पास इंटरचेंज भी तैयार हो गया है. लोग गंगा एक्सप्रेस वे पर आकार सेल्फी भी ले रहे हैं और इस पर वाहन भी दौड़ा रहे हैं.

8 घंटे हो जाएगी हरिद्वार से प्रयागराज की दूरी

गंगा एक्सप्रेस वे पर काम बहुत तेजी से चल रहा है. हरिद्वार से प्रयागराज के जुड़ने पर दूरी घटकर करीब आठ घंटा रह जाएगी. दोनों के बीच दूरी करीब 860 किलोमीटर है. एक तरीके से कहा जाए तो पूरब से पश्चिम तक जुड़ जाएगा और सभ्यता और संस्कृति मानो एक सूत्र में बंध जाएंगे. बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी में बजट के दौरान गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार से जोड़ने की घोषणा करते हुए 50 करोड़ का बजट भी इसके लिए आवंटित किया था. मेरठ में जो 15 किलोमीटर की जो लंबाई है उसमें 43 स्ट्रक्चर तैयार हैं. गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ के बाद हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होता हुआ प्रयागराज तक जाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी किए थे बड़े प्रयास

गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार तक जोड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने भी बड़े प्रयास किए थे. उन्होंने बताया कि कई बार वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे और इन्हीं प्रयासों से सफलता मिली. गंगा एक्सप्रेस वे किस रूट से हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा ये सर्वे रिपोर्ट करेगी लेकिन जैसे ही कम पूरा होगा पश्चिम की रफ्तार और तेज हो जाएगी.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget