एक्सप्लोरर

ग्रेनाइट पत्थरों के बीच में उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस जांच में पाया गया कि अलीहसन और योगेंद्र वर्ष 2019 में भी उड़ीसा में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं.

ग्रेटर नोएडा पुलिस की ईकोटेक-3 थाना पुलिस और सीआरटी टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह बेहद चालाकी से गांजा की खेप को ग्रेनाइट और मार्बल पत्थरों के बीच छिपाकर लाया करता था, ताकि चेकिंग और टोल पर बिना शक के आसानी से निकल सके. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक कुंतल 64 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है.

ट्रक में मिला गांजा, दो गिरफ्तार, एक फरार

नोएडा सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर गांजा के 31 बंडल बरामद किए. इस दौरान पुलिस ने एटा के भदवास गांव निवासी अलीहसन पुत्र अलीशेर और हाथरस के पचपेरा गांव निवासी योगेंद्र पुत्र मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनका तीसरा साथी अरविंद किशोर उर्फ टोनी (निवासी हाथरस) फरार हो गया.

उड़ीसा से आता था गांजा, आंध्र प्रदेश से लाए जाते थे ग्रेनाइट पत्थर

डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह की सप्लाई चेन काफी व्यवस्थित थी. आंध्र प्रदेश से ट्रक में ग्रेनाइट पत्थर लोड किए जाते थे और उड़ीसा से गांजा खरीदा जाता था. उसके बाद पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाती थी. फरार आरोपी अरविंद किशोर ही उड़ीसा से गांजा खरीदकर तस्करों तक पहुंचाता था.

यमुना का जलस्तर बढ़ा, Noida के इन गांवों में फसलों को भारी नुकसान, बाढ़ का खतरा गहराया

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस जांच में पाया गया कि अलीहसन और योगेंद्र वर्ष 2019 में भी उड़ीसा में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं. इस बार यह लोग अधिक मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर खेप ला रहे थे.

पुलिस टीम को सम्मानित किया गया

इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है. यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि संगठित अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-2027 को लेकर BJP-RSS का संयुक्त प्लान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
मिशन-2027 को लेकर BJP-RSS का संयुक्त प्लान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास
20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई को HC से राहत, रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई को HC से राहत, रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget