एक्सप्लोरर

अयोध्या के महाराजगंज में हुआ युवती से गैंगरेप, बयान बदलने के लिए पुलिस महिलाकर्मियों ने युवती को पीटा

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारे गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गांव के ही 2 युवकों ने गैंगरेप की घटना सामने आई है. अब पीड़िता का आरोप है की जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी तो वहां पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसको बयान बदलने के लिए जूतों और बेल्ट से पीटा था.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण अभियान के नाम पर करोडों खर्च कर रही हो, बावजूद इसके किसी न किसी आरोपों को लेकर यूपी पुलिस कटघरे में ही खड़ी दिखाई देती है. ऐसा ही कुछ हुआ जनपद अयोध्या में, जहां दबंगों ने दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. मामले में आरोपियों को गिरफ्तार तो किया गया लेकिन इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस पर ही बयान बदलने के लिए जूतों और बेल्ट से पीटने का सनसनीखेज आरोप जड़ दिया.

अब इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित युवती के गांव पहुंचकर न्याय की मांग की है. मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अफसरों ने पीटने के आरोप में घिरी दोनों महिला पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारे गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गांव के ही 2 युवकों ने गैंगरेप की घटना सामने आई है. शौच के लिए गई किशोरी को झाड़ी में खींच कर दोनों युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस आरोप के बाद महाराजगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब पीड़िता का आरोप है की जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी तो वहां पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसको बयान बदलने के लिए जूतों और बेल्ट से पीटा था.

वहीं पीड़ित युवती के पुलिस पर आरोप लगाने के बाद बसपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता और उसके परिवार से मिलने पहुंचा. उसके बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर पहुंच गया और गांव वालों के सामने बैठा कर पीड़िता के पिता से पूरी घटना की जानकारी ली इसके बाद सरकार को निशाने पर लेने के साथ-साथ पीड़िता के साथ खड़े होने का ऐलान भी कर दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले , 154 रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 8 हज़ार के पार, साढ़े 4 हज़ार से ज़्यादा बनाए गए कंटेन्मेंट ज़ोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget