एक्सप्लोरर

Full Update: उत्तराखंड के चमोली में तबाही से अबतक 14 की मौत, 170 लापता, बचाव काम जारी

Uttarakhand Glacier Breaks: अबतक 14 शव बरामद हो चुके हैं. वहीं, तबाही के बाद से करीब 170 लोग लापता हैं. बचाव कामों में आर्मी, एयरफोर्स. आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान जुटे हैं. लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है.

चमोली तबाही: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 14 शव बरामद हुए हैं. हालांकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. इस तबाही के बाद से करीब 170 लोग लापता हैं. इस हादसे में तपोवन का पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है. कल आईटीबीपी ने टनल में फंसे 12 लोगों को निकाला है. वहीं, दूसरे टनल में अब भी करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल बचाव कार्य लगातार तेजी से चल रहा है. पढ़ें पूरी अपडेट.

रैणी गांव में 100 से ज्यादा लोग लापता

चमोली जिले में रात भर राहत और बचाव के काम चलता रहा. आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार बचाव काम में लगी हुई हैं.  थोड़ी देर में वायुसेना भी राहत के काम में लग जाएगी. सबसे ज्यादा नुकसान रैणी गांव के लोगों को हुआ है. यहां 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. चमोली पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सतर्क रहने को भी कहा है.

Full Update: उत्तराखंड के चमोली में तबाही से अबतक 14 की मौत, 170 लापता, बचाव काम जारी

ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट तबाह

सबसे पहले रैणी गांव के पास ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में सैलाब ने तबाही मचाई. पावर प्रोजेक्ट को ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को तहस-नहस कर दिया. सैलाब में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट 2005 में बना था. ये पावर प्रोजेक्ट 13 मेगावॉट से ज्यादा क्षमता का निजी प्रोजेक्ट है. इस पावर प्रोजेक्ट को लेकर कई विवाद भी रहेस हालांकि यहां पर बिजली उत्पादन शुरू हो गया था. इस प्रोजेक्ट में करीब 35 लोग काम करते थे, जिनमें चार पुलिसकर्मी की भी ड्यटी थी. दो छुट्टी पर थे और दो लापता हैं. करीब 30 लोग अभी भी लापता है.

एनटीपीसी का तपोवन पावर प्रोजेक्ट भी तबाह

सरकारी कंपनी के एनटीपीसी के तपोवन पावर प्रोजेक्ट में 2006 में बनना शुरू हुआ था और इसका 70 से ज्यादा फीसदी काम पूरा हो चुका था. इसी साल इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने का अनुमान था, लेकिन इस तबाही से पावर प्रोजेक्ट को काफी नुकसान हुआ है. इस प्रोजेक्ट काम कर रहे 148 लोग अभी भी लापता हैं. ऋषि गंगा और तपोवन पावर प्रोजेक्ट के अलावा रैणी गांव, लाता गांव और मलारी इलाके में सड़कें बह गई. साथ ही बीआरओ का एक पुल भी बह गया.

कितने रुपए के मुआवजे का हुआ एलान?

तबाही की खबर आते ही प्रशासन एक्टिव हो गया. प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री हर तरफ दिशा निर्देश आने शुरू हो गए. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रुपए का ऐलान किया है. जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है.

Full Update: उत्तराखंड के चमोली में तबाही से अबतक 14 की मौत, 170 लापता, बचाव काम जारी

यूपी के बिजनौर में भी अलर्ट जारी

इस वक्त बचाव कामों में आर्मी, एयरफोर्स. आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान जुटे हैं. उत्तराखंड के जोशीमठ में धौलीगंगा नदी में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ आई. जो आगे अलकनंदा में मिलते हुए गंगा नदी के रूप में हरिद्वार तक जाती है. इसीलिए ऐहतियातन यूपी के बिजनौर तक में अलर्ट जारी किया गया.

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं पीएम मोदी, लोकसभा में टूट सकता है गतिरोध

जहां कभी महिलाओं ने शुरू किया था चिपको आंदोलन वहीं आई त्रासदी, रैणी गांव पर बिगड़ते पर्यावरण की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget