एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: फुलारी पर्व पर फूलों की देवी को पूजते हैं बच्चे, बसंत के आगमन की खुशी में मनाया जाता है त्योहार

बसंत आगमन के साथ पहाड़ के कोने-कोने में फ्योली के पीले फूल खिलने लगते हैं. फ्योली का फूल पहाड़ में प्रेम और त्याग का सबसे सुंदर प्रतीक माना जाता है. बसंत आगमन की खुशी में फूलों का त्योहार फुलारी मनाया जाता है.

देहरादून: उत्तराखंड में चैत मास की सक्रांति के पहले दिन से ही बसंत आगमन की खुशी में फूलों का त्योहार मनाया जाता है. बच्चे घर-घर जाकर फूलदेयी छम्माये देयी बोलकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं. इसी के तहत श्रीनगर गढ़वाल में भी फूलदेयी की शुरुआत धूमधाम से की गई.

फूलों की देवी की होती है पूजा फूलदेयी पर्व पर बच्चे सूबह घर-घर जाकर चौखट पर रंग बिरंगे फूलों को चढ़ाते हुए घर की खुशहाली की कामना करते हैं. गीत गाए जाते हैं क्योंकि इसी दिन से हिन्दू नव वर्ष चैत्र मास की शुरुआत मानी जाती है. फूलों का ये पर्व कहीं-कहीं पूरे महीने भर चलता है तो कहीं 8 दिनों तक बच्चे फ्योली, बुरांस और दूसरे रंग बिरंगे फूलों को लाते हैं. गोघा माता को फूलों की देवी माना जाता है जिनकी इस समय पूजा भी की जाती है. फूलों की देवी को बच्चे पूजते हैं और आज भी ये पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है.

प्रेम और त्याग का प्रतीक है फूल बसंत आगमन के साथ पहाड़ के कोने-कोने में फ्योली के पीले फूल खिलने लगते हैं. फ्योली का फूल पहाड़ में प्रेम और त्याग का सबसे सुंदर प्रतीक माना जाता है. फूलदेयी पर्व बच्चों को प्राकृतिक प्रेम और सामाजिक चिंतन की शिक्षा देता है. श्रीनगर गढ़वाल में आज फूलदेयी के त्योहार की शुरुआत आज धूमधाम से की गई. जिसमें श्रीनगर के रंगकर्मी, समाजसेवी और अन्य लोगों ने मिलकर इस त्योहार को धूमधाम मनाया.

उत्तराखंड: फुलारी पर्व पर फूलों की देवी को पूजते हैं बच्चे, बसंत के आगमन की खुशी में मनाया जाता है त्योहार

ये पर्व संस्कृति की पहचान है संस्कृति में विषेश पहचान रखने वाले लोगों के मुताबित फूलदेयी गढ़वाल कुमांउ संस्कृति की पहचान है. लोगों के मुताबित ये पहचान है कि बच्चे किस तरह से हमारी सुख समद्धि के लिए कामना करते हैं. इसलिए, ये जरुरी है कि कम से कम बच्चों के जरिए फुलदेयी जैसे त्योहार को एक नई पहचान मिल सके. फुलदेयी त्योहार के जरीए बच्चे ही उत्तराखंड की संस्कृति को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं उम्मीद की जानी चाहिए कि फुलदेयी का पर्व सबके घर में खुशहाली लेकर आएगा और इस त्योहार को आने वाले दिनो में संजोकर रखा जाएगा.

फुलदेई के अवसर पर दहलीज में फूल चढ़ाते समय फुलारी सामूहिक स्वर में गीत भी गाते हैं. गीत के कुछ बोल इस प्रकार हैं.

घोघा माता तेरा द्यूल पैयां पाती फ्यूंल्या फूल वल्या खोला पल्या खोला घोघा नचाई घोघा को पुजारी क्वी नि पाई घोघा को पुजारी म्वार्यूंन चड़काई दे दे माई दाळ-चैंळ तांबै तौलीकु फरफुरु भात भैर आवा, भैर आवा खुलिगे रात फुल फुल माई दाळ-चैंळ फुल फुल माई फ्यूंल्या फूल फूलदेई छम्मादेई भर भकार ईं डेलक सौ नमस्कार पूजे द्वार बारम्बार फ्यूंली बुरांस फुलसंग्रांद सुफल होयां बर्स नयो आंद

ये भी पढ़ें:

कितना अनुभवी है उत्तराखंड का मंत्रिमंडल, जानिए- कौन बना है पहली बार मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget