एक्सप्लोरर

Firozabad News: पैसों की लालच में युवक ने अपने ताऊ की लड़की से की शादी, जब मामला सामने आयो तो...

Firozabad News: फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह में भाई ने की अपनी बहन से फर्जी तरीके से शादी कर ली. इसका खुलासा होने के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

Firozabad News: फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भाई ने अपनी बहन से फर्जी तरीके से शादी कर ली. इसका खुलासा होने के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. दरअसल, पूरा मामला खंड विकास कार्यालय टूंडला से जुड़ा हुआ है.  11 दिसंबर को यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 51 जोड़ों की शादी की गई थी. लेकिन जब इसकी जांच प्रक्रिया हुई तो, एक बड़ा खुलासा सामने आया. एक भाई ने रुपयों के लालच में अपने ताऊ की लड़की जो कि रिश्ते में उसकी बहन लगती है, उससे ही शादी कर ली.

शादी करने वाला युवक का नाम महेंद्र है जो कि थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला प्रेम का रहने वाला है. इसने अपनी ताऊ की बेटी से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर शादी कर ली. जब अधिकारियों द्वारा शादियों का सत्यापन हुआ तो यह मामला फर्जी पाया गया. महेंद्र पहले से ही शादीशुदा निकला. उसकी 3 वर्ष पूर्व शादी हो गई थी और उसके दो बच्चे हैं. महेंद्र की पहली पत्नी की मानें तो उसे इसकी खबर नहीं थी. लेकिन उसका कहना है कि ऐसा उन्होंने रुपए के लालच में आकर किया और जब से वह शादी करके आए हैं, घर ही नहीं आए और ना ही उनसे कोई बात हुई है. पत्नी का यह भी कहना है कि उसके दो बच्चे हैं और 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी. गांव का कोई सफाई कर्मचारी है उसने रुपए का लालच देकर यह सब उसके पति से करवाया है.

महेंद्र से शादी करने वाली लड़की ने कही ये बात

महेंद्र ने जिस लड़की से शादी की उसने बताया, 'हमारी कोई शादी नहीं हुई है. ना ही हमारा कोई डॉक्यूमेंट उस सामूहिक विवाह में लगाया गया. हमें तो सफाई कर्मचारी ने रुपये का लालच दिया था कि आपको 10 हजार रुपये और सामान मिलेगा. इसलिए मैं अपने भाई के साथ चली गई और वहां फोटो खींचा लिया. लेकिन हमारी शादी नहीं हुई है. हमें तो सिर्फ लालच दिया गया था.'

महेंद्र की तलाश में जुटी पुलिस

अब पुलिस महेंद्र की तलाश कर रही है क्योंकि समाज कल्याण विभाग के संयोजक चंद्रपाल सिंह ने महेंद्र के खिलाफ थाना टूंडला में तहरीर दी है और अब महेंद्र अपने घर से फरार है. चर्चित गॉड मुख्य विकास अधिकारी फ़िरोज़ाबाद ने बताया कि हम इस मामले की हम बारीकी से जांच करा रहे हैं और जो दोषी होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने इतना बढ़ाया महंगाई भत्ता

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बरसे योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी, मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget