एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बरसे योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी, मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

UP सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने 8 जनवरी 2022 को कानपुर में आयोजित होने वाले व्यापारी समाज एवं वैश्य समाज के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन "आगाज 2022” के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि कानपुर में होने वाले 'आगाज 2022' कार्यक्रम में मैं सभी को निमंत्रण देता हूं. उन्होंने कहा कि इस समय देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में व प्रदेश की बागडोर कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में है. पीएम इस देश में रहने वाले लोगों की बेहतरी के लिए और उनकी समृद्धि के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी प्रदेश के अंतिम गांव तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. 

'डबल इंजन की सरकार व्यापार को दे रही रफ्तार'

मंत्री नंद गोपाल ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश से लेकर देश तक एक नीति बनाकर हम सभी के व्यापार को और अधिक तेज रफ्तार देने का अवसर दे रही है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी का मार्गदर्शन करने के लिए व्यापारी वर्ग की आवाज बनकर पीयूष गोयल हम सभी को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 8 जनवरी को होगा जिसमें सीएम योगी का मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से व्यापार का माहौल है और इसे कैसे बेहतर और रफ्तार दी जाए उसके बारे में भी आपको बताएंगे. 

'लैपटॉप और वीडियो खेलकर अखिलेश ने बिता दिए 5 साल'

भाजपा द्वारा धर्म विशेष को लेकर चुनाव लड़ने के आरोपों पर नंदी ने कहा कि सवाल करने वाले लोग खुद ही सवाल करके कटघरे में खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी भी कोई मेहनत नहीं किया और उसको राजगद्दी सौंप दी गई, मुलायम सिंह ने राजगद्दी सौंप दिया और टीपू सुल्तान बना दिया. अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वह तो लैपटॉप पर और वीडियो गेम में पूरा 5 साल बिता दिए और गुंडागर्दी को चरम पर पहुंचा दिया. आज वह मुस्लिम वोट लेने के लिए तमाम उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं. 

'मुलायम सिंह ने अपने बेटे द्वारा फैलाए गए भ्रम को किया दूर'

मंत्री ने यह भी कही कि कभी जिन्ना को आदर्श बता रहे है, टोंटी जैसी छोटी बात को मैं नहीं कहूंगा क्योंकि वह जगजाहिर है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने अपने बेटे द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर किया और इस देश के वैज्ञानिक और डॉक्टरों का सम्मान किया.

ये भी पढ़ें :-

Group Captain Varun Singh Death: हेलीकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बिपिन रावत सहित 13 लोगों की पहले हो चुकी थी मौत

UP News: यूपी के इन शहरों में सस्ते में मिलेंगे फ्लैट, आवास विकास परिषद ने कीमतों में की भारी कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget