एक्सप्लोरर

UP Crime: पैसे के लेनदेन के चलते दोस्त ने हत्या कर नहर में फेंका था शव, मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime in UP: ग्रेटर नोएडा में 8 अगस्त की दोपहर से गायब एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्त की हत्या की गई है.

Murder in Noida: ग्रेटर नोएडा में दीपक नाम के युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने पैसे के लेनदेन में अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया था. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के शव को मथुरा से बरामद किया. इसके साथ ही मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

दरअसल, सूरजपुर का रहने वाला दीपक बीते 8 अगस्त की दोपहर को गायब हो गया था. जब देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्‍नी ने कई बार दीपक का फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद जा रहा था. रात को ही पत्‍नी सूरजपुर थाने पहुंची और अपने पति की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते ही मामले की तफ्तीश शुरू की.

दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

पुलिस ने मृतक दीपक का मोबाइल सर्विलांस की मदद से कस्बे से ही बरामद कर लिया. इसी दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए. जब पुलिस ने तीनों लोगों गौरव, सन्नी और अनिल को हिरासत में लेकर उनसे गहनता से पूछताछ की, तब इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. पकड़ा गया आरोपी गौरव मृतक का दोस्त है, उसी ने ही फोन करके मृतक दीपक को घर से बुलाया और अपने अन्य साथी अनिल, रॉकी, सनी और गोल्डी की मदद से मृतक को सूरजपुर के बारातघर में पकड़कर चाकू गोद मार डाला और उसके शव को दनकौर थाना क्षेत्र की हसनपुर नहर में ठिकाने लगा दिया.

एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि मृतक की पत्‍नी ने 8 तारीख को सूरजपुर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि मृतक दीपक के दोस्त गौरव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दीपक की हत्या करने की योजना बनाई.

हत्या के बाद नहर में फेंका शव

गौरव दीपक को लेकर कस्बे के बारात घर में पहुंचा, जहां पहले से ही अन्य लोग मौजूद थे. इन लोगों ने चाकू से वार करके पहले उसे मौत के घाट उतारा और फिर उसके शव को दनकौर थाना क्षेत्र के हसनपुर नहर में ठिकाने लगा दिया. नहर में तेज बहाव होने की वजह से शव काफी दूर बह गया, जिसे कड़ी मशक्कत से मथुरा से बरामद किया गया.

इस घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, दो चाकू, मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल पुलिस ने अलग-अलग जगह से बरामद की है. पुलिस ने उन दो लोगों को अभिरक्षा में लिया है, जिन्‍होंने मृतक के खून को कपड़े से साफ किया था. आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल को भी नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जंगलों में एक जगह फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनको कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ेंः
Atiq Ahmed: जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी और हमला करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget