एक्सप्लोरर

रजिस्ट्री विभाग से मिलकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया जमीन के फर्जीवाड़े का खेल, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

यूपी के बस्ती में रजिस्ट्री विभाग में कर्मचारियों और अफसरों की मिलीभगत से जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है. हालांकि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती रजिस्ट्री विभाग में अगर आप जमीन बेचने या लिखवाने के लिए आ रहे है तो रुकिए, सावधान हो जाइए, क्योंकि इस कार्यालय में कोई भी आकर आपकी जमीन बेच देगा और रजिस्ट्री विभाग के जिम्मेदार फ्रॉड गैंग का पूरा समर्थन करते नजर आएंगे. ऐसा ही एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है, जिसमे एक जमीन का सौदा उस व्यक्ति ने कर दिया जिसका वो मालिक है ही नहीं, यानी फ्रॉड गैंग ने किसी और की जमीन को अपना बताया और उसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए, फिर रजिस्ट्री विभाग के अफसरों से मिलकर जमीन का बैनामा कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर नगर थाने में रजिस्ट्री विभाग के उप रजिस्ट्रार सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा

दरअसल, इस मामले की शुरुआत एक मार्च को हुई, जब राधा नाम की एक महिला प्रॉपर्टी डीलर से मिलकर सोनमती की जमीन बेचने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची. राधा ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड, चेक बुक और पैन कार्ड तैयार करवाया, जिसमे नाम तो सोनमति का था मगर फोटो राधा की लगी थी, और इसी आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोराखार गांव में एनएच 28 के किनारे की बेशकीमती जमीन को अपना बताकर बैनामा कर दिया. जिस पार्टी ने जमीन लिखवाई अब उसने दावा किया कि जब रजिस्ट्री हुई तो उसके दूसरे दिन उन्हें खुद के साथ हुए फ्रॉड की जानकारी मिली, जिसके बाद जमीन बैनामा करवाने वाले सूर्यमणि सिंह ने डायल 112 को बुलाकर फ्रॉड गैंग राधा और उसके पति को गिरफ्तार करवाया. लेकिन, पुलिस ने इस मामले में बिना कानूनी कार्रवाई किये ही मामले को रफा दफा कर दिया.

जिसके बाद अब जमीन की असली मालिक सोनमती ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि, उसकी जमीन का किसी और महिला ने बैनामा कर दिया, फिर पुलिस ने बस्ती रजिस्ट्री विभाग के सब रजिस्ट्रार अन्नपूर्णा सिंह सहित 4 प्रॉपर्टी डीलर सूर्यमणि, चंद्रमणि, राधा और मानवेंद्र पर फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है.

रजिस्ट्रार ने दी सफाई

इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के रजिस्ट्रार नवीन कुमार सिंह और इस केस में आरोपी बनाई गई सब रजिस्ट्रार अन्नपूर्णा सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनका काम रजिस्ट्री करना है, कोई भी किसी की भी जमीन बेच रहा हो इससे कोई मतलब नहीं, खतौनी जिसके नाम से होगी और उसका प्रमाण उनके पास रहेगा तो रजिस्ट्री करने का उन्हें अधिकार है.

एसपी ने कहा- जांच होगी

वहीं, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले को लेकर बताया कि, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे विवेचना में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. जमीन लिखवाने वाले दोनों पार्टी की भूमिका की भी जांच होगी.

ये भी पढ़ें.

मजाक बना वैक्सीनेशन, फोन पर बात करते हुये नर्स ने महिला को दो बार लगा दिया कोरोना का टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget