एक्सप्लोरर

Basti News: खाते में पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर करते थे फर्जीवाड़ा, तीन जालसाज धरे गये

Basti News: बस्ती में पुलिस ने शातिर जालसाज पकड़े हैं. पुलिस के मुताबिक, ये शातिर जालसाज खाते में पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर लाखों की रकम हड़प लेते थे.

बस्ती: बस्ती जनपद में ईंट भट्ठा मालिक और पेट्रोल पम्प मालिक के मोबाइल पर फर्जी बैंक के ट्रांजेक्शन का मैसेज भेज कर ठगी करने वाले सरगना सहित तीन जालसाजों को कलवारी थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया है. पकडे गए जालसाजों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल, 4 एटीएम, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, 1 वोटर और 3 फर्जी आधार कार्ड, 3 फर्जी जीएसटी स्लिप, एक पैन और 10 चेक पुलिस ने बरामद किया है.

खाते में फर्जी मैसेज भेजा

कलवारी पुलिस ने ठगी का शिकार हो चुके ग्राम खेमऊपुर में ईंट भट्ठा मालिक को अपनी ठगी का शिकार बनाया. ठेकेदार बन कर जेल में काम करवाने के नाम पर 35 ट्राली ईंट भेजने की बात की और भट्ठा मालिक की मोबाइल पर 6.97 लाख ट्रांसफर के तीन फर्जी मैसेज डालने के बाद फोन किया और अपना कमीशन दो लाख नगद भट्ठा मालिक से वापस ले लिया. वहीं, दूसरा मामला लालगंज थाना के लक्ष्मी फिलिंग सेंटर का है, जहां पर ठगों के इस गैंग ने अपने आप को बड़ा ट्रांसपोर्टर बन कर तेल लेने की बात कही. 

इस तरह की जालसाजी

इस के बाद पम्प मालिक के मोबाइल पर 1,99,999 रूपए का फर्जी मैसेज भेज कर खाते में क्रेडिट करने की बात कही और पेट्रोल पम्प मालिक से अपने कमीशन का 90,000 रुपया ले लिया और फरार हो गए. जब ईंट भट्ठा मालिक और पेट्रोल पम्प मालिक ने खाते का बैलेंस चेक किया तो उस में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ था, जिसके बाद इन लोगों ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. 

मुकदमा दर्ज किया गया

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और तीन जालसाजों कमलेश मिश्रा, संजय कोरी और जीवन को अरेस्ट कर लिया. पकड़े गए सभी जालसाज गोंडा जिले के रहने वाले हैं, ये कई जनपदों में इसी तरह लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे. एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, पकड़े गए जालसाजों से पूछताछ की जा रही है. इन के खिलाफ जांच की जा रही है. गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी और अन्य जनपदों से भी सम्पर्क किया जा रहा है. इनके खिलाफ और किसी थाने मे मुकदमा पंजीकृत है कि नहीं.

ये भी पढ़ें.

स्वतंत्र देव सिंह की फिसली जुबान, बोले- अपनी विचारधारा से जोड़ दो, पागलों की तरह सालों घूमता रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget